मॉर्निंग वॉक से लौट रहे दो सगे भाइयों को कार ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 43 पयारी बस स्टैंड में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे दो सगे भाइयों को अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घटनास्थल पर ही दोनों सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम शुभम साहू उम्र 26 वर्ष और सुशील साहू 32 वर्ष है।
कार अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रही थी तभी सुबह लगभग 7 बजे अनूपपुर जनपद के ग्राम पंचायत कदम टोला निवासी दोनों सगे भाई मॉर्निंग वॉक कर घर वापस आ रहे थे। अनूपपुर से कोतमा जा रही तेज वाहन अर्टिका कार नम्बर CG16-CR-5272 जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सगे भाई पयारी बस स्टैंड के पास राधे नाम से मेडिकल की दुकान संचालित करते थे। इस पूरे मामले में फुनगा पुलिस चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि मृतकों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।
About The Author


This is a great resource. Thanks for putting it together!