शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश…जानें IMD का ताजा अपडेट

5

 इंदौर। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज शीतलहर छाई हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों में कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शीतलहर के साथ घने कोहरे की चपेट में है। मेरठ में भी आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण से राजधानी में तापमान में गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगल 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी अच्छी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के बाद देश के मैदानी राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

About The Author

5 thoughts on “शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश…जानें IMD का ताजा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed