हरिहर ऑक्सीजोन महिला विंग ने मनाया दीपावली मिलन समारोह : सक्षम एवं निजात अभियान परिवार के सदस्य रहे उपस्थित

0

हरिहर ऑक्सीजोन महिला विंग ने मनाया दीपावली मिलन समारोह : सक्षम एवं निजात अभियान परिवार के सदस्य रहे उपस्थित

भुवन वर्मा बिलासपुर 27 नवंबर 2023

बिलासपुर। हरिहर ऑक्सीजोन के महिला विंग के तत्वाधान में अध्यक्ष ममता गुप्ता,सचिव श्रीमति गंगा साहू, उपाध्यक्ष सुमित्रा कोरी सहित महिला टीम के प्रयास से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कोनहेर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजु शुक्ला प्राचार्या डी.पी. विप्र महा विद्यालय, श्रीमती अर्चना झा एडिशनल एसपी, डॉ विनोद तिवारी, डॉ संजना तिवारी जी- स्कूल डायरेक्टर,रेखा गुल्ला, नंदिनी पाटनवार, डॉ सुनीता वर्मा , सीमा घृतेष पार्षद रही।

हरिहर ओक्सीजोन के संयोजक भुवन वर्मा, सहसंयोजक डॉ शंकर यादव, वरिष्ठ अध्यक्ष आर के तावड़कर के सयोजन में सर्वप्रथम “अरपा पैरी के धार” राजकीय गीत के साथ 21 दीपों का प्रज्वलन किया गया। संगीताचार्य किशोर दुबे की आर्केस्ट्रा टीम एवम् महिलाओं के द्वारा सुमधुर गीत व युगल गीत की प्रस्तुति दी गई। सभी महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, कविता, गीत संगीत आदि का आयोजन किया गया। निजात अभियान व सक्षम संस्था को विभिन्न थानों में निजात काउंसलिंग करने वालों को निजात बैच से सम्मानित किया गया।

सभी अतिथियों को पुष्पमाला से स्वागत कर स्वल्पाहार पश्चात प्रतिभागियों को विशेष उपहारों से सम्मानीत किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन गंगा साहू , हरीहर मीडिया सचिव प्रमोद साहू, नम्रता शर्मा,योगेश गुप्ता,अजय रजक,रेखा नेहरू अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। साथ ही हरिहर ऑक्सीजोन, सक्षम संगठन एवम निजात अभियान के सदस्य मदन मोहन गुल्ला, शेफाली निर्मल घोष अंजलि चावड़ा, सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडेय, तारा साहू, किशोरदुबे, संजय वर्मा, निलेश मसीह, लक्खी चंदानी, एस. के. एन के चौरे ,अतुल सिंह, एसपी रजक, मनीष कुमार, अर्जुन राठौर , राजेश गुप्ता, श्रीराम यादव कमल कांत दुबे आदि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में सदस्य गण, वार्डवासियों व आमजन की उपस्थिति रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *