विधानसभा चुनाव के लिए करीब 15 हजार से अधिक वाहनों की जरूरत

रायपुर। : छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए यात्री और स्कूल बसों के साथ अन्य वाहनों का अधिग्रहण होने के साथ ही यहां से रवानगी का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार चुनाव के लिए करीब 15 हजार से अधिक वाहनों की जरूरत चुनाव आयोग ने बताया है। इन वाहनों को परिवहन विभाग की ओर उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। इधरए बड़ी संख्या में यात्री बसों के अधिगृहीत होने से आम यात्रियों को दीपावली में अपने गृहग्राम जाने परेशान होना पड़ेगा। वहीं स्कूल बसों को भी चुनाव कार्य में लगाए जाने से स्कूली और कालेज के छात्र-छात्राओं को भी करीब एक सप्ताह परेशानी होगी। प्रदेश में सात और 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की मतदान की तैयारियों में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बल, मतदान कार्य में लगे कर्मचारियों, अधिकारियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने और वहां से लाने के लिए करीब 7,000 यात्री बस, 2,000 स्कूल बस, 3,000 ट्रक और 3,000 कार के साथ ही शासकीय वाहने अधिगृहीत किया जाना है। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में आरटीओ की टीम लंबी दूरी की स्लीपर और एसी बसों समेत अन्य वाहनों को अधिगृहीत कर पुलिस को उपलब्ध करा रही है। रायपुर में पुलिस परेड मैदान में अधिगृहीत वाहनों को खड़ा रखा जा रहा है। यहीं से सुरक्षा बल के जवान पहले चरण के मतदान के लिए बस, ट्रक आदि से रवाना हो रहे हैं। पांच नवंबर से अलग-अलग स्थानों के लिए मतदान दलों की रवानगी होगी।
About The Author


Thanks for breaking this down into easy-to-understand terms.