Navaratri Festival सक्षम के दिव्यांग कन्याओं द्वारा डांडिया की प्रस्तुति : छोटे-छोटे बच्चों का अदभुत कार्यक्रम
सक्षम के दिव्यांग कन्याओं द्वारा डांडिया की प्रस्तुति : छोटे-छोटे बच्चों का अदभुत कार्यक्रम
भुवन वर्मा बिलासपुर 22 अक्टूबर 2023
बिलासपुर । दिव्यांगों के संपूर्ण विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय सामाजिक संस्था सक्षम के द्वारा लिङ्गीयाडीह बिलासपुर स्थित अंबा पार्क कॉलोनी में नवरात्रि के शुभ अवसर पर दिव्यांग कन्याओं एवं सक्षम के कार्यकर्ताओं तथा अंबा पार्क में निवास रत नागरिक भाइयों एवं बहनों के साथ डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्रीमती अंजलि चावड़ा एवं संरक्षक चरणजीत सिंह गंभीर रहे।
कार्यक्रम में 12 दिव्यांग कन्याओं ने भाग लिया, दिव्यांग कन्याओं में जगबाई साहू प्रेमलता केवट मंजू यादव सुरेखा भारती सीता साहू सरोजिनी देवांगन सीता प्रधान इच्छा मानिकपुरी महर पात्रे, उत्तरा नवरंग तथा रोहिणी साहू ने भाग लिया। सक्षम की ओर से अनूप पांडे डॉक्टर भूमिका साहू श्रीमती रेखा गुल्ला श्रीमती अंजलि चावड़ा, श्रीमती अनीता दुआ मदन मोहन गुल्ला अंबापार्क की ओर से चरणजीत सिंह गंभीर एवं सुरेंद्र जोशी जी उपस्थित रहे।
सभी सक्षम के कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र शाल से सम्मान किया गया तथा दिव्यांग कन्याओं को कंबल प्रदान कर उत्सावर्धन किया गया, डांडिया नृत्य में सक्षम के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अंबा पार्क के सभी बहनों ने भी अपनी प्रस्तुति दी, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।