बाबा महाकाल की शरण में योगी आदित्यनाथ, गर्भगृह में किया अभिषेक-पूजन

0

उज्‍जैन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और करीब आधे घंटे तक बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। जिसके बाद उन्होंने नंदीहाल में पहुंचकर भोलेनाथ का ध्‍यान लगाया। जिसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।

इंदौर में इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बता दे क‍ि योगी आदित्‍यनाथ राजवाड़ा उद्यान पहुंचेगे। जहां वे करीब 10 मिनट रहेंगे। यहां से नाथ मंदिर स्थित योगी माधवराव महाराज की समाधि स्थल जाएंगे। वे यहां से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण करने पहुंचेंगे। शाम ठीक चार बजे योगी अहिल्या उत्सव में शामिल होंगे। वे यहां करीब एक घंटा रहेंगे। शाम ठीक 5.25 बजे इंदौर से रवाना हो जाएंगे।

प्रतिमा स्थल का करेंगे लोकार्पण

योगी इंदौर में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल का लोकार्पण भी करेंगे। बीआरटीएस मार्ग पर वर्ष 1970 में निर्मित उद्यान (शिवाजी वाटिका) में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। नगर निगम ने महाराज की शौर्य गाथा के प्रतीक स्वरूप उनकी प्रतिमा को किले की प्रतिकृति के समान स्मारक में पुनर्स्थापित करते हुए यहां नवनिर्माण किया है। स्मारक निर्माण के लिए रायगढ़ किला और महाराज द्वारा मराठा स्थापत्य शैली में निर्मित अन्य किलों की संरचना का सूक्ष्म अध्ययन किया गया है। दुर्ग और प्रतिमा की परिकल्पना इस प्रकार की गई है जैसे कि महाराज अश्वारूढ होकर युद्ध पर जाने के लिए किले के मुख्य प्रवेश द्वार से बाहर आ रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *