जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा विधानसभा से की दावेदारी : बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

0


जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा विधानसभा से की दावेदारी : बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

भुवन वर्मा बिलासपुर, 21 अगस्त 2023

बिल्हा । जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बिल्हा विधानसभा के ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू को बिल्हा विधानसभा से दावेदारी प्रस्तुत करते हुए अपना आवेदन सौंपा। प्रमोद नायक सहकारी बैंक के अध्यक्ष के पहले जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर शहर के अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव रह चुके हैं। छ.ग. बनने के बाद युवा कांग्रेस के शहर, जिला एवं प्रदेश के पदों पर कार्य करते हुए जिले में अपनी पहचान बनाई हैं। सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में किसान नेता के रूप में भी पहचान बिल्हा सहित पूरे जिले में हैं। प्रमोद नायक बिल्हा विधानसभा के तिफरा ब्लाॅक से ही प्रदेश प्रतिनिधि है।
प्रमोद नायक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, बिलासपुर मंडी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, समीर अहमद, देवेन्द्र सिंह बाटू ,आशुतोष शर्मा, सुनील साहू, महेन्द्र ध्रुव, भावेश साहू, पुष्पेन्द्र शर्मा, अयुब खान, प्रत्युष तिवारी, पविकांत श्रीवास्तव, नरेश शर्मा, विवेक सिंह, पवन चंद्राकर, दिलीप पाटिल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *