विश्व मातृत्व दिवस के अवसर में : दिव्यांग बच्चों के माताओं को सक्षम एवं कोपल वाणी चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा “मातृत्व सम्मान”

0

विश्व मातृत्व दिवस के अवसर में : दिव्यांग बच्चों के माताओं को सक्षम एवं कोपल वाणी चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा “मातृत्व सम्मान”

भुवन वर्मा बिलासपुर 15 मई 2023

रायपुर ।विश्व मातृ दिवस के उपलक्ष में कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की संचालिका एवं सक्षम संस्था छत्तीसगढ़ प्रांत की महिला प्रमुख पदमा शर्मा द्वारा दिव्यांग बच्चों के माताओं का सम्मान विश्व मातृत्व दिवस के उपलक्ष में किया गया। छत्तीसगढ़ में इस तरह का प्रथम प्रयास रहा। इस कार्यक्रम में सक्षम संस्था के महिला सदस्य पूरे प्रदेश से उपस्थित हुए रायपुर के विधायक सत्यनारायण शर्मा, महापौर एजाज ढेवर, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक, न्यूट्रीशनिस्ट डॉ श्वेता छाबड़ा, एवं बी ए ई सदस्य श्री आशीष पाटनी सम्मिलित हुए।

महापौर एजाज ढेबर सबके बीच आकर बहुत भावुक हुए एवं नम आंखों से उन्होंने कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा के साथ ही कोपल वाणी और वहां निवास कर रहे बच्चों की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने 10 बच्चों का खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की। महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक प्रथम बार हो रहे ऐसे आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाइयां दी। सम्मान लेने आई माताओं ने अपने दिव्यांग बच्चों पर गर्व करते हुए खुद को सुपर मॉम कहा।

अन्य जिलों से आई माताओं में सुधा तिवारी (कोरबा ),भाग्यश्री चंद्राकर (दुर्ग ),संगीता सिंह (दुर्ग ),प्रीति सोनी (चांपा), शुभा ठाकुर( बिलासपुर), डॉ भूमिका साहू (बिलासपुर), हर्षिता सचदेव (तिल्दा, बिंदेश्वरी साहू (तिल्दा),शिवानी राठौर (जगदलपुर), हेमलता महापात्रा (रायगढ़) ,मेघा चौधरी (महासमुंद), रिया चंद्राकर (महासमुंद),मधु शर्मा( नगरी), मेघा तिवारी (धमतरी), मनिका शर्मा (भाटापारा), मेघा चौधरी (महासमुंद), वृंदा टंडन (बलोदा बाजार), दिशा सतवानी (किरंदुल), छत्तीसगढ़ के इस प्रथम दिव्यांग माता उत्सव में सम्मान ग्रहण किये।

इस कार्यक्रम में सक्षम प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती पदमा शर्मा, सह महिला प्रमुख श्रीमती शेफाली घोष, सह सचिव अंजली, श्रीमती इंदिरा जैन, चावड़ा, डॉक्टर कीर्ति उपाध्याय, श्रीमती सक्सेना, संदीप शर्मा, मनीषा सिंह, सुनीता चंसोरिया, अंजली देशपांडे, रागिनी सिंह, रीना पटनायक, पूनम ठाकुर आदि उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *