जिले में समर्थन मूल्य पर 91 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी : धान बेचने वाले 16 हजार से अधिक किसानों को 185.69 करोड़ रूपए का आनलाइन भुगतान
जिले में समर्थन मूल्य पर 91 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी : धान बेचने वाले 16 हजार से अधिक किसानों को 185.69 करोड़ रूपए का आनलाइन भुगतान
भुवन वर्मा बिलासपुर 01 फरवरी 2023

गौरेला पेंड्रा मरवाही / खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य पर 91 हजार 014 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई, जो निर्धारित लक्ष्य से 13 हजार मीट्रिक टन अधिक है। धान बेचने वाले 16 हजार 129 किसानों को 185 करोड़ 69 लाख रूपए का आनलाइन भुगतान उनके खाते में किया गया। जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या 20 हजार 745 है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे। इसमें नया धान उपार्जन केंद्र जोगीसार शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 30 प्रतिशत अधिक धान की खरीदी हुई है तथा 2699 अधिक किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 1242 किसानों से 7 हजार 318.84 मीट्रिक टन, लालपुर में 1212 किसानों से 6 हजार 781.20 मीट्रिक टन, लरकेनी में 1338 किसानों से 8 हजार 333.84 मीट्रिक टन, मेढुका में 1099 किसानों से 7 हजार 277.92 मीट्रिक टन, पेंड्रा में 1282 किसानों से 6 हजार 442.64 मीट्रिक टन, सिवनी में 1268 किसानों से 7 हजार 385.32 मीट्रिक टन, नवागांव (पेंड्रा) में 935 किसानों से 5 हजार 518.44 मीट्रिक टन, भर्रीडांड में 1043 किसानों से 5 हजार 667.16 मीट्रिक टन, देवरीकला में 998 किसानों से 5 हजार 496.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।
इसी तरह धान उपार्जन केंद्र गौरेला में 752 किसानों से 3 हजार 835.40 मीट्रिक टन, तरईगांव में 655 किसानों से 4 हजार 406.40 मीट्रिक टन, मरवाही में 800 किसानों से 3 हजार 649 मीट्रिक टन, खोडरी में 746 किसानों से 3 हजार 947 मीट्रिक टन, बंसीताल में 581 किसानों से 3 हजार 339.72 मीट्रिक टन, परासी में 662 किसानों से 3 हजार 600.92 मीट्रिक टन, तेंदुमूंडा 500 किसानों से 2 हजार 365.32 मीट्रिक टन, कोडगार में 477 किसानों से 2 हजार 729.20 मीट्रिक टन, बस्ती में 275 किसानों से 1 हजार 355.52 मीट्रिक टन और धान उपार्जन केंद्र जोगीसार में 264 किसानों से 1 हजार 563.88 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई।
About The Author


Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/sk/register?ref=WKAGBF7Y
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/register-person?ref=JW3W4Y3A
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=GGYHGRE