भानुप्रतापुर में उपचुनाव इधर बिलासपुर में रहा राजनैतिक उथल पुथल : गंगाजल, गोबर और गोमूत्र लेकर पहुंचे कांग्रेसी तो राज्य सरकार का पुतला फूंकने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता

1

भानुप्रतापुर में उपचुनाव इधर बिलासपुर में रहा राजनैतिक उथल पुथल : गंगाजल, गोबर और गोमूत्र लेकर पहुंचे कांग्रेसी तो राज्य सरकार का पुतला फूंकने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता

भुवन वर्मा बिलासपुर 22 नवंबर 2022

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में उपचुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। वहीं, इसका असर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी इस चुनावी मुद्दे को लेकर राजनीतिक हल्लाबोल कर रहे हैं। बिलासपुर में कांग्रेस विधायक शैलेष पाण्डेय ने बच्ची से रेप के आरोपी ब्रम्हानंद नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में पार्टी शुद्ध कराने गंगाजल, गोबर और गोमूत्र लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भेंट करने पहुंचे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा ने इसी मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करने की कोशिश की। यहां पुलिस ने आंसू गैस का प्रयोग किया, जिससे भगदड़ मच गई।

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने फायर मशीन से छिड़की गैस

वही जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले विधायक शैलेष पांडेय, विजय केशरवानी सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से पदयात्रा निकाली, जिसमें पुरोहित भी शामिल रहे। शंख-घंटी बजाते हुए नेता व कार्यकर्ता गंगाजल छिड़कते हुए नेहरू चौक पहुंचे।

इस दौरान भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां महतारी हुंकार रैली निकालकर जनसभा की थी, वहां कांग्रेस विधायक और जिला अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना कर गोबर से लिपाई कर, गंगाजल छिड़ककर धरती को पवित्र किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव के निवास तरफ आगे बढ़ने लगे। हालांकि, कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस ने टीन का शेड लगाकर दिया था। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने SDM और राजस्व अफसरों को गंगाजल और गोबर भेंट कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाने की
अपील की।

फायर मशीन से गैस डालने से भड़के भाजपा युवा मोर्चा नेता और कार्यकर्ता

भाजयुमो नहीं जला सका पुतला भाजपा युवा मोर्चा ने इसी मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं से पुलिस की जमकर झूमाझटकी हुई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुतले पर आग लगाते इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने फायरमशीन से गैस का छिड़काव शुरू कर दिया। युवा मोर्चा कार्यकर्ता भड़क गए और राज्य सरकार के साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना था कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर पार्टी को बदनाम किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बाद में समझाइश देकर शांत कराया। तब कार्यकर्ता धरना समाप्त कर चले गए।

About The Author

1 thought on “भानुप्रतापुर में उपचुनाव इधर बिलासपुर में रहा राजनैतिक उथल पुथल : गंगाजल, गोबर और गोमूत्र लेकर पहुंचे कांग्रेसी तो राज्य सरकार का पुतला फूंकने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *