लेफ्टिनेंट कर्नल साकेत पाटनवार ने विघार्थियों को दिया सैन्य सेवा में भर्ती टीप्स

318

लेफ्टिनेंट कर्नल साकेत पाटनवार ने विघार्थियों को दिया सैन्य सेवा में भर्ती टीप्स

भुवन वर्मा बिलासपुर 19 अक्टूबर 2022

सेमरताल – लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर कार्यरत साकेत पाटनवार ने अपने अवकाश का समय दिनांक 18/10/22 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेमरताल के बच्चों के साथ बिताया। उन्होंने दो घंटे तक कक्षा 10 वी, 11वी एवं 12वी के विघार्थियों की क्लास ली। लेफ़्टिनेंट कर्नल ने बच्चों को सेना में सैनिक से लेकर सैन्य अफसर बनने की तैयारी, प्रक्रिया की जानकारी बड़े रोचक तरीके से बताया।

उन्होंने कहा कि बारहवी और स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सीधे एन. डी. ए. की परीक्षा दिए जाते हैं। परीक्षा के फार्म आनलाईन भरे जाते है। औसत दर्जे के छात्र छात्राएँ भी सैन्य भर्ती में शामिल होकर सफल हो सकते हैं। वे विघार्थी जिनके अंक 70 फीसदी से उपर हैं, वे सीधे साक्षात्कार के लिए चयनित हो जाते हैं। सैन्य भर्ती परीक्षा के प्रश्न बहुत आसान होते है। छत्तीसगढ़ के लोग सैन्य सेवा के लिए बेहतर हैं। यहाँ के प्रतिभागियों को इस ओर जरुर आना चाहिए। सैनिक सम्मान का पद है। इसमें उच्च वेतन, मुफ्त चिकित्सा सुविधा, मुफ्त शिक्षा और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन रोज मिलते हैं। इस सेवा में सर्वाधिक छुट्टियाँ भी मिलती है।

स्कूल के बच्चों ने कर्नल से कई रोचक सवाल भी किए। बच्चों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। लेफ्टिनेंट कर्नल साकेत पाटनवार इंजीनियर सिद्धेश्वर पाटनवार के पुत्र हैं। इनका मूल ग्राम बिटकुला है। इनका चयन बी.ई. आई. टी. की पढ़ाई के उपरांत आर्मी आफीसर पर हुआ। देहरादून में प्रशिक्षण के बाद, लेफ्टिनेंट कैप्टन, मेजर बने। वर्तमान में व लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। इस अपूर्व आयोजन का संयोजन शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मीकुमार गहवई ने किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अनिल कुमार वर्मा ने किया।

About The Author

318 thoughts on “लेफ्टिनेंट कर्नल साकेत पाटनवार ने विघार्थियों को दिया सैन्य सेवा में भर्ती टीप्स

  1. buy amoxicillin online no prescription: [url=https://amoxicillins.com/#]cheap amoxicillin 500mg[/url] where to buy amoxicillin

  2. [url=https://propecia1st.science/#]propecia without prescription[/url] order generic propecia without dr prescription

  3. cost of ivermectin 1% cream [url=https://stromectolonline.pro/#]generic ivermectin cream[/url] ivermectin brand

  4. neurontin tablets 100mg [url=http://gabapentin.pro/#]order neurontin[/url] canada where to buy neurontin

  5. Congratulations on your incredible gift for writing! Your article is an engaging and enlightening read. Wishing you a New Year full of achievements and happiness!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *