राज्यपाल सुश्री अनुसुइया के करकमलों द्वारा नारी रत्न सम्मान 2022 से हुई सम्मानित : वंदना उइके, किरण सिंह, पारुल माथुर सहित समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी महिलाएं हुई सम्मानित

0

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के कर कमलों द्वारा नारी रत्न सम्मान 2022 से हुई सम्मानित : वंदना उइके, किरण सिंह, पारुल माथुर सहित समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी महिलाएं हुई सम्मानित

भुवन वर्मा बिलासपुर 25 मार्च 2022

बिलासपुरः न्यूज़ चैनल IBC24 न्यूज़ चैनल ने अपना सामाजिक और जनसरोकार निभाते हुए बिलासपुर में ‘IBC24 नारी रत्न सम्मान 2022′ का खास आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुइया उईके ने बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुई। इस कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुइया उईके ने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 14 महिलाओं को ‘IBC24 नारी रत्न सम्मान 2022’सम्मानित किया। इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ए.डी.एन. वाजपेयी, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी पं. सुंदरलाल शर्मा विवि की कुलसचिव डॉ इंदु अनंत और बिलासपुर SSP पारुल माथुर मौजूद रहे।

इन महिलाओं को किया गया नारी रत्न सम्मान 2022 से सम्मानितों में सुश्री वंदना उईके, डॉ इंदु आनंद ,डॉ प्रियंका महासेठ, शीलू साहू ,डॉक्टर पलक जायसवाल,श्रीमती शोभा पाठक, विजयारानी कृष्णमूर्ति, ब्रम्हाकुमारी स्वाति दीदी ,डॉ शैलेश ओझा ,डॉ उज्ज्वला कराडे ,मोनिका इजारदार ,डॉ सुषमा सिंह एवम श्रीमती किरण सिंह प्रमुख थी । जिन्हें समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया ।

श्रीमती वंदना उईके- संचालक न्यू वंदना हॉस्पिटल बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की रहने वाली वंदना उईके मिसाल हैं उन युवतियों और महिलाओं के लिए जो पारिवारिक और प्रोफेशनल लाइफ को लीड करना चाहती हैं। वंदना ना केवल गृहणी के तौर पर घर संभालती हैं बल्कि न्यू वंदना हॉस्पिटल का पूरा प्रबंधन देखती हैं। अस्पताल में मरीजों के इलाज की व्यवस्था से लेकर तमाम सुविधाओं का पूरा प्रबंधन वंदना के नेतृत्व में ही किया जाता है। इसके साथ-साथ वंदना आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, खेल और स्वरोजगार की दिशा में भी प्रयासरत हैं। खास तौर पर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए उन्होंने जय बैगा बाबा खेलकूद विकास समूह का गठन किया है।
श्रीमती किरण सिंह : संयोजक सहयोग फाउंडेशन

न्यायधानी बिलासपुर की किरण सिंह बतौर डायरेक्टर बचपन प्ले स्कूल के जरिए बच्चों को शिक्षा का बेहतर माहौल दे रही है तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयासरत है। संस्था सहयोग फाउंडेशन के जरिए किरण प्रदेश के महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी बना रही है। इनके अथक प्रयास से आज हजारों महिलाएं अगरबत्ती निर्माण, मेहंदी, पार्लर और रंगोली का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़ी हैं। समाज सेवा और नारी सशक्तिकरण की सशक्त किरदार बन चुकी किरण सिंह को IBC24 नारी रत्न सम्मान से नवाजा गया। IBC24 नारी रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित मोनिका इजारदार ने स्वच्छता को बनाया जूनून, महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाने और उपयोग करने के लिए कर रही जागरूक।

IPS पारुल माथुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर

बिलासपुर में बतौर SSP जिले की कमान संभाल रही पारुल माथुर ने हर बार अपने प्रयासों से समाज को नई दिशा दिखाई है। अपने अभी तक के 14 साल की सर्विस में एक IPS के तौर पर अपने इलाके में कानून-व्यवस्था दुरूस्त रखने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई नेक पहल की जो पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनी। रेलवे में SP रहते मुंगेली, बेमेतरा समेत कई जिलों में महिला कमांडोज चेतना का गठन हो या फिर बिलासपुर में रक्षा टीम, छइंया और अभिव्यक्ति जैसी पहल हो पारुल माथुर ने किया और वो औरों के लिए प्रेरणा बन गया। अपने हर कदम से महिला को सशक्त बनाने वाली IPS पारुल माथुर को IBC24 नारी रत्न सम्मान प्रदान किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *