8 व 9 अक्टूबर 22 को कैलहट मे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा करेगी राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन : देश के सभी प्रदेशो से जुटेंगी हजारों महिला पटेल/कुर्मी प्रतिनिधि

0

8 व 9 अक्टूबर 22 को कैलहट मे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा करेगी राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन : देश के सभी प्रदेशो से जुटेंगी हजारों महिला पटेल/कुर्मी प्रतिनिधि

भुवन वर्मा बिलासपुर 23 मार्च 2022

मिर्जापुर । इमिलिया चट्टी- अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा यूनीटेक इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक एंड इन्जीनियिरगं कॉलेज कैलहट चुनार मीरजापुर में होली मिलन एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी एल पी पटेल जी के मुख्य आतिथ्य व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा पटेल लता ऋषि चंद्राकर के विशिष्ट आतिथ्य और महासभा के जिलाध्यक्ष मेजर कृपा शंकर सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम चर्चोपरान्त आगामी 8 व 9 अक्टूबर 2022 को इसी कार्यक्रम स्थल कैलहट चुनार मीरजापुर में चतुर्थ राष्ट्रीय महिला महा अधिवेशन करने घोषणा की गई साथ ही जनपद मे पटेल समाज से दूसरी बार ऐतिहासिक मत से विजई हुए मड़िहान विधायक उर्जा राज्य मंत्री रहे रमाशंकर सिंह पटेल एवं चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल का महासभा की तरफ से जोरदार माला फूल बुके से स्वागत किया गया और अंत मे गुलाब की सुगंधित पंखुड़ियों के वर्षा से महिला महासभा द्वारा होली खेली गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एल पी पटेल ने समाज को शिक्षित व जागरूक करने पर जोर देते हुए एक दूसरे का सहयोगी बनने की बात कही और समाज की आधी आबादी जो अभी घर में बैठी है उसे बाहर निकाल कर देश समाज परिवार के विकास में सहयोगी बनाने आह्वान किये इसके साथ ही महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा लता ऋषि चंद्राकर ने देश के कोने कोने में कुर्मी समाज की महिलाओं के संगठित होते स्वरुप को प्रस्तुत की व इनके सम्मान और बराबरी के विकास में भागीदारी होने की बात करते हुए महिला और पुरुष को एक परिवार रुपी गाड़ी के दो पहिए के समान होने कि बात कही तथा आगामी चतुर्थ राष्ट्रीय महिला महा अधिवेशन महिलाओं के विकास और सम्मान में एक मील का पत्थर बने इस हेतु सभी से इसमें सहयोग की अपेक्षा की और महिलाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्यक्रम का उद्देश्य बताई तथा उपरोक्त दोनों महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीरजापुर जनपद के पटेल समाज से दोबारा चयनित हुए दोनों विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और अनुराग सिंह पटेल को बधाई देते हुए दोबारा ऐतिहासिक मत से इन्हें विजई होने पर बधाई दिया।

कार्यक्रम के सम्मान समारोह में उपस्थित विधायक द्वय ने चतुर्थ राष्ट्रीय महिला महा अधिवेशन चुनार में आयोजित करने को अपने क्षेत्र का सौभाग्य बताते हुए इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की बात की तथा इसमें तन मन धन से सहयोग करने घोषणा किया और उपस्थित सभी महासभा के लोगों को जोरदार स्वागत हेतु एवं क्षेत्र की समस्त जनता जनार्दन को ऐतिहासिक मत से विजई बनाने पर आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिशंकर सिंह पटेल ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटेल बी एल वर्मा,।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,त्रिलोक नाथ सिह विन्ध्याचल मंडल अध्यक्ष,लाल बहादुर सिह पटेल वरिष्ट समाज सेवी, राजेंद्र प्रसाद शास्त्री प्रदेशकार्य समिति सदस्य, आभा सिंह पटेल जिलाध्यक्ष महिला, राम आसरे सिंह पटेल गिरजा प्रसाद सिंह पटेल जगदीश सिह पटेल, मोतो सिंह पटेल, अखिलेश सिंह पटेल, सत्येन्द्र पटेल, ई ए के सिंह अरूणेश सिंह पटेल, हरिदास पटेल, अनिल पटेल, जिलाजीत सिंह, दिनेश सिंह, बालेश्वर सिंह पटेल, धीरज पटेल, च़द शेखर सिह पटेल, अमर नाथ पटेल, विजय पटेल,राम भजन सिंह पटेल , निराशा सिंह,अन्नु पटेल, कनक पटेल, शिवलक्ष्मी पटेल, सत्यम् वदा पटेल, मुन्नी पटेल, रेणुका पटेल, सुनिता पटेल, सत्यमूर्ति पटेल, अनीता पटेल, बिना पटेल,दीपा सिंह, आशा पटेल, कालिन्दी पटेल, आशा पटेल, ई सुभाष सिंह पटेल, राजबहादुर सिंह, राजेश सिंह पटेल, विजय पटेल, धर्मेन्द्र सिंह पटेल,आलोक सिंह पटेल, चन्द्र भान सिंह पटेल, उदय पटेल, सुर्य बली सिंह, सदानंद सिंह पटेल, इंद्रजीत सिंह पटेल, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *