नेफ्सकाब संचालक मंडल की बैठक तिरूपति में हुआ निर्णय : नेफ्सकाब के संचालक मंडल की आगामी बैठक 24 अप्रैल एवं नेशनल सेमीनार 25 अप्रैल को रायपुर में होगा आयोजित – बैजनाथ चंद्राकर
नेफ्सकाब संचालक मंडल की बैठक तिरूपति में हुआ निर्णय : नेफ्सकाब के संचालक मंडल की आगामी बैठक 24 अप्रैल एवं नेशनल सेमीनार 25 अप्रैल को रायपुर में होगा आयोजित – बैजनाथ चंद्राकर
भुवन वर्मा बिलासपुर 14 मार्च 2022




तिरूपति । नेफ्सकाब संचालक मंडल की बैठक तिरूपति में आयोजित हुआ। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किये। नेफ्सकाब के संचालक मंडल की आगामी बैठक रायपुर में 24 अप्रैल एवं नेशनल सेमीनार 25 अप्रैल को रायपुर में आयोजित होगा।
देश के राष्टीय राज्य सहकारी बैंक्स महासंघ (नेफ्सकाब] मुंबई] के संचालक मंडल की बैठक तिरूपति में ग्रांड रिज होटल में आज दिनांक 14-03-2022 को आयोजित हुआ। आंध्र प्रदेश स्टेट को-आपरेटिव्ह बैंक होस्ट बैंक द्वारा सभी राज्यों से आये संचालक प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया एवं नेफ्सकाब के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक की समुचित व्यवस्था किया गया। नेफ्सकाब के लिए निर्वाचित राष्टीय संचालक बैजनाथ चंद्राकर का इस अवसर पर सम्मान किया गया। नेफ्सकाब के राष्टीय संचालक बैजनाथ चंद्राकर ने बताया कि नेफ्सकाब के संचालक मंडल की आगामी बैठक 24 अप्रैल एवं नेशनल सेमीनार 25 अप्रैल को रायपुर में आयोजित किये जावेंगे। नेशनल सेमीनार का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। बैठक में को-आपरेटिव्ह शिक्षा-प्रशिक्षण] डिजिटल बैंकिंग] यूपीआई डिजिटल पेमेंट अवेयरनेश] साइबर सिक्यूरिटी एवं फ्राड पर आधारित कनज्यूमर अवेयरनेश] यूनियन बजट] मिनिमम टैक्स एवं सरचार्ज] रूलर को-आपरेटिव्ह बैंकिंग] रबी एवं खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य] इन्फार्मेशन यूटीलिटि का प्रस्तुत की जाने वाली वित्तीय एवं आस्तियों से संबंधित जानकारी के लिए रिजर्व बैंक की गाईडलाईन का अनुपालन] बैंकिंग रेगूलशन एक्ट के तहत नवीन शाखा खोलने के संबंध में दिशा-निर्देश आदि विषयों पर वृहद चर्चा की गई। बैठक में नेफ्सकाब के राष्टीय अध्यक्ष कोन्डुरू रविन्द्र राव(तेलंगाना] उपाध्यक्ष श्री उल्लास बी0फल देसाई गोवा] उपाध्यक्ष रमेश चंद्र चैबे बिहार] नाफेड अध्यक्ष डा0बैजेन्द्र सिंह नई दिल्ली] आंध्र प्रदेश को-आपरेटिव्ह बैंक की अध्यक्ष एम0झांसी रानी] दानसिंह रावत उत्तराखंड] नेफ्सकाब के प्रबंध संचालक बी0सुब्रहमण्यम] कर्नाटक] मिजोरम] उत्तर प्रदेश महाराष्ट] अंडमान निकोबार] सिक्कीम] हिमांचल प्रदेश] गंगटोक एवं राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के संचालक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.