डॉ प्रशांत द्विवेदी सक्षम सेवा संस्थान बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत : समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान का पर्याय – सक्षम
डॉ प्रशांत द्विवेदी सक्षम सेवा संस्थान बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत : समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान का पर्याय – सक्षम
भुवन वर्मा बिलासपुर 02 मार्च 2022
बिलासपुर । डॉ प्रशांत द्विवेदी सक्षम सेवा संस्थान बिलासपुर के जिलाध्यक्ष मनोनीत,, गत दिनों सक्षम सेवा संस्थान बिलासपुर जिला इकाई की बैठक संकल्प नेत्र चिकित्सालय बिलासपुर में प्रांत सचिव अनूप पांडे एवं कार्निया अंध भक्त मुक्त भारत अभियान प्रोजेक्ट के प्रांत संयोजक डॉ संदीप तिवारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें डॉक्टर प्रशांत द्विवेदी, अस्थि रोग विशेषज्ञ, आरोग्य हॉस्पिटल बिलासपुर ,को सर्वसम्मति से सक्षम सेवा संस्थान बिलासपुर जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया, इसके साथ साथ मदन मोहन गुल्ला को जिला उपाध्यक्ष ,श्रीमती रेखा गुल्ला को जिला सह सचिव, श्रीमती विद्या साहू को जिला कार्यकारिणी सदस्य के साथ-साथ मुंगेली जिला संयोजक, डॉ अमित जैन को जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती रेणुका मसीह को जिला कार्यकारिणी सदस्य।
इस प्रकार नए सदस्यों को दायित्व प्रदान किया गया,, डॉ मनोज दुबे तथा श्री रामकृष्ण साहू ने मरणोपरांत नेत्रदान संकल्प लिया इसके लिए इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,, इस अवसर पर डॉ विवेक दुबे ,श्री निर्मल कुमार घोष, शरद चंदेल, संदीप वर्मा ,अजय खत्री, जितेंद्र प्रसाद तथा अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।