शासकीय अवकाश के दिन कलेक्टर विजय दयाराम के ने ग्रहण किया पदभार
जीपीएम।गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला को 2 महीने के कम अंतराल में कलेक्टर संतोष देवांगन की जगह नया कलेक्टर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच के अधिकारी विजय दयाराम के., रविवार को शासकीय अवकाश होने के बावजूद कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण किया। छुट्टी के दिन पदभार संभालने को जन सेवा के प्रति उनकी प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुछ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्हें जिले की पहचान माने जाने वाले विष्णु भोग चावल की पैकेट भी भेंट किया गया।इस स्वागत कार्यक्रम में अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रा रोड अमित बेग सहित कई अधिकारियों ने नवपदस्त कलेक्टर को नई जिम्मेदारियां के लिए शुभकामनाएं दी। प्रशासनिक अमले उनसे जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई हैं।
About The Author

