मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने खैरागढ़ दौरे के दौरान अचानक धान खरीदी केंद्र पहुंचे : दुर्ग के बिरेझर धान खरीदी केंद्र पर आए लोगों से की बातचीत कर व्यवस्था के लिए जायजा

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने खैरागढ़ दौरे के दौरान अचानक धान खरीदी केंद्र पहुंचे : दुर्ग के बिरेझर धान खरीदी केंद्र पर आए लोगों से की बातचीत कर व्यवस्था के लिए जायजा

भुवन वर्मा बिलासपुर 16 दिसंबर 2021

खैरागढ़ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने खैरागढ़ दौरे के दौरान अचानक धान खरीदी केंद्रों पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री के अचानक वहां पहुंच जाने से प्रशासनिक अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय किसान खुश हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को राजनांदगांव के खैरागढ़ पहुंचे थे। वहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। लौटते हुए मुख्यमंत्री अचानक राजनांदगांव जिले के पवनतारा गांव के जालबांधा धान खरीदी केंद्र पहुंच गए। उनके साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार और नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी थे।

मुख्यमंत्री ने केंद्र पर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां धान बेचने आए पेटी और पवनतरा गांव के किसानों से उन्होंने बात की। पेटी गांव के किसान बिसहुआ लोधी ने बताया, वे डेढ़ एकड़ में धान की खेती करते हैं। •आज वे 51 बोरा धान बेचने आए हैं। त्रिवेणी वर्मा ने बताया, उन्होंने आज 55 बोरा धान बेचा है। किसान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखे। उन लोगों ने मुख्यमंत्री को खेती और गांव की समस्याओं की जानकारी दी है। वहां से आगे बढ़ने पर उन्होंने दुर्ग जिले के बिरेझर गांव के खरीदी केंद्र का भी जायजा लिया। बताया गया, बिरेझर धान खरीदी केंद्र में खर्रा, हसदा, चिखला और बिरेझर से धान बेचने लोग आते हैं। अभी तक यहां 10 हजार 716 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। लगभग तीन हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।
अब तक 28 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी एक दिसम्बर से शुरू हुई है। अब तक लगभग 28 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। अधिकारियों ने बताया, राज्य में प्रतिदिन औसतन 3 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में राज्य में 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमान लगाया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *