अयोध्या में इस बार 09 लाख दीप एक साथ प्रज्जवलित कर नया विश्व कीर्तिमान बनेगा : राम की पैड़ी पर बने मंदिर में अयोध्या दीपोत्सव होगा ऐतिहासिक
अयोध्या में इस बार 09 लाख दीप एक साथ प्रज्जवलित कर नया विश्व कीर्तिमान बनेगा : राम की पैड़ी पर बने मंदिर में अयोध्या दीपोत्सव होगा ऐतिहासिक
भुवन वर्मा बिलासपुर 29 अक्टूबर 2021
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या – रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीच इस बार के योगी सरकार के कार्यकाल का आखिरी दीपोत्सव धूम-धाम के साथ नया कीर्तिमान बनाने के लक्ष्य लेकर इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। राम की पैडी में इस बार 09 लाख दीप एक साथ प्रज्जवलित कर नया विश्व कीर्तिमान बनाया जायेगा। राम की पैड़ी पर बने मंदिर एक ही रंग में नजर आयेंगे। दीपोत्सव के इस आयोजन को भव्य बनाने के लिये अवध यूनिवर्सिटी के वालेंटियर छात्र – छात्रायें एक ही रंग के कपड़ों में नजर आयेंगे। वहीं अयोध्या शहर में तीन लाख अतिरिक्त दीपक भी जलाये जायेंगे। इस तरह कुल 12 लाख दीपों का प्रज्जवलन एक साथ होगा। यह कार्यक्रम 03 नवंबर को शाम 06:00 बजे से 06:30 बजे तक होगा। इस दौरान 03 डी होलोग्रैफिक शो , लेजर शो और आतिशबाजी के भी इंतजाम किये जायेंगे। यह योगी सरकार के कार्यकाल का आखिरी दीपोत्सव है , इसलिये सरकार इसे बहुत ही भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में उसकी पौराणिकता और प्राचीनता के अनुसार दीपोत्सव मनाना शुरू किया था , अब साल दर साल दीपोत्सव की भव्यता बढ़ती ही जा रही है। तीन नवम्बर को होने वाले दीपोत्सव के दिन प्रधानमंत्री के भी शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं , जिसकी तैयारी भी अभी से शुरु हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार दीपोत्सव में 500 ड्रोन की मदद से एरियल ड्रोन शो की भी योजना है। एरियल ड्रोन शो में भगवान राम के जीवन पर आधारित आकृतियां आसमान में प्रदर्शित की जायेंगी। बताते चलें पिछले साल रामनगरी में आयोजित दिव्य दीपोत्सव में 6,06,569 दीये जलाकर अयोध्या ने ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया था , इस बार अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुये सभी सुरक्षा के मानकों को देखा जायेगा , उसी प्रकार भव्यता के साथ सारे कार्यक्रम होंगे। यहां रामलीला के मंचन के लिये श्रीलंका के सांस्कृतिक दल को आमंत्रित किया गया है। यह पूरा कार्यक्रम 01 नवंबर से 05 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। पहले दिन 01 नवंबर को जनकपुर (नेपाल) के सांस्कृतिक दल द्वारा भी रामलीला का मंचन होगा। पांच दिनों के कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर , गुजरात , आसाम , कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की रामलीलाओं का भी मंचन होगा।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.