शोभ टाह फाउंडेशन द्वारा अंजली यादव को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल
बिलासपुर।शोभा टाह फाउंडेशन एवं हरिहर ऑक्सीजोन के संयुक्त तत्वावधान में आज सुश्री अंजली यादव दिव्यांग कामकाजी महिला को ट्राइसिकल बैटरी उपलब्ध कराई गई। शोभा टॉह फाउंडेशन के संस्थापक अनिल टाह ने अंजली को शुभकामनाएं देते हुए। अपनी निरंतर जीविका के कार्य में गति आए इन भावनाओं के साथ उन्होंने ट्राइसिकल बैटरी उपलब्ध कराये हैं।
https://youtu.be/sFHB35U2u4Y?feature=shared
अंजली यादव ने बताया की वह कुदुदंड की निवासी है अपने मां के साथ रहती है। सिलाई कढ़ाई का कार्य कर अपनी जीविका संचालित करती है। सिलाई कढ़ाई ही उसकी आय का स्रोत है, उन्हें नगर में एक से दूसरे स्थान जाने के लिए ट्राईसाईकिल बैटरी की अति आवश्यक थी।आज की उपलब्धता से वह बेहद खुशी जाहिर करते हुए कही अब अपने कार्यों को पुनः गति से करने को समर्थ हो जाऊँगी। उक्त अवसर पर रेखा मदन मोहन गुल्ला, संजय वर्मा, भुवन वर्मा, शिव सारथी, अजय रजक विनय, पंकज सहित शोभा टाह फाउंडेशन के अनेक सदस्यों उपस्थित थे।
About The Author
