सारागांव चाम्पा की बिटिया प्रसिद्धि ने रायफल शूटिंग में जीता रजत मैडल वर्ल्ड चैंपियनशिप अमेरिका में हुआ आयोजन : स्पीकर महंत व कोरबा सांसद ने दी बधाई
सारागांव चाम्पा की बिटिया प्रसिद्धि ने रायफल शूटिंग में जीता रजत मैडल वर्ल्ड चैंपियनशिप अमेरिका में हुआ आयोजन : स्पीकर महंत व कोरबा सांसद ने दी बधाई
भुवन वर्मा बिलासपुर 09 अक्टूबर 2021

दिल्ली ।दक्षिण अमेरिका के देश पेरू की राजधानी लीमा में शूटिंग के विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीत कर देश कोगौरवान्वित करने वाली प्रसिद्धि महंत को को विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा साँसद ज्योत्सना महंत ने बधाई दी है ।
छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चाम्पा के समाजसेवी परदेशी दास महंत की पोती हैं। उनके पिता डा. पीयुदेव महंत ने रेडियोलाजी विशेषज्ञ के तौर पर जांजगीर जिला अस्पताल में एवं माता डा. सीमा महंत ने सारागांव में मेडिकल विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं । वर्तमान में मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के पद पर भोपाल में कार्यरत हैं जिस कारण प्रसिद्धि की स्कूली शिक्षा भोपाल के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल में हुई एवं कक्षा 9वीं में एन.सी.सी. के माध्यम से शूटिंग में रूचि जागने पर मध्यप्रदेश सरकार के खेल विभाग के टैलेंट हंट द्वारा मध्यप्रदेश शूटिंग एकेडमी में चयनित होकर वहां के प्रशिक्षकों के द्वारा ट्रेनिंग पाकर अपनी प्रतिभा को निखारा एवं भारतीय शूटिंग टीम में निरंतर जगह बनाई। यह उनका तीसरा विश्व चैंपियनशिप था जिसमें उन्होंने अपने टीम के साथी आयुषी पोद्दार एवं निश्चल के साथ अमेरिका की टीम से अंत तक जोरदार मुकाबला किया, जिसमें उन्होंने रजत पदक प्राप्त कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। इसके पूर्व प्रसिद्धि राष्ट्रीय स्तर पर कई बार स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक जीत चुकीं हैं। प्रसिद्धि के शुरुआती दौर से ही उनके छोटे दादा डा. चरणदास महंत व दादी श्रीमति ज्योत्स्ना महंत ने उनको हमेशा आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। छोटे से शहर चांपा से शुरू होकर विश्व पटल पर नाम कर प्रसिद्धि ने बेटियों को आगे बढने व अपना मुकाम बनाने का संदेश दिया है। प्रसिद्धि की इस सफलता पर पूरा परिवार, प्रदेश व देश गौरवान्वित है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है।
About The Author



References:
Hitnspin casino slots https://chesswiki.site
References:
Legiano Casino Alternative https://bookmarking.win/
References:
Legiano Casino Login Deutschland bookmarkdaily.space