श्याम साहू पार्षद के नेतृत्व में नूतन चौक पर चक्का जाम : नगर निगम के महापौर व नौकरशाहों की खुली नींद, वादा किये सड़क का मरम्मत कार्य हेतु जल्द ही टेंडर निकालने का दिया आश्वासन

0

श्याम साहू पार्षद के नेतृत्व में नूतन चौक पर चक्का जाम : नगर निगम के महापौर व नौकरशाहों की खुली नींद, वादा किये सड़क का मरम्मत कार्य हेतु जल्द ही टेंडर निकालने का दिया आश्वासन

भुवन वर्मा बिलासपुर 23 बिलासपुर 2021

बिलासपुर । हमेशा की तरह बिलासपुर नगर निगम की नींद भी आंदोलनों के बाद ही खुलती है, यह बात एक बार फिर साबित हुई। वैसे भी कहा गया है कि जब तक बच्चा नहीं रोता तो मां भी दूध नहीं पिलाती। ऐसा ही प्रयास शुक्रवार को सरकंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 65 के पार्षद श्याम साहू वार्ड संत नामदेव नगर के नागरिकों को करना पड़ा। सरकंडा क्षेत्र में नूतन चौक से इमली भांठा तक जाने वाली सड़क सालों से बेहद जर्जर है। वार्ड के भाजपा पार्षद श्याम साहू पिछले कुछ सालों से लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

बताया जा रहा है कि इस सड़क के निर्माण के लिए 26 लाख का टेंडर भी हो चुका था लेकिन भाजपा पार्षद का वार्ड होने की वजह से सौतेला व्यवहार करते हुए वह राशि कहीं और ट्रांसफर कर दी गई। नगर निगम का 40 बार चक्कर लगाने से थक चुके पार्षद श्याम साहू की अगुवाई में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय नागरिकों ने नूतन चौक पर चक्का जाम कर दिया। वे सड़क निर्माण के साथ सड़क किनारे बिछे पाइप लाइन की लीकेज की मरम्मत की भी मांग कर रहे थे।

अब तक इन मांगों को अनसुना कर रहे अधिकारी चक्का जाम की खबर लगते ही भागे भागे मौके पर पहुंचे। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता की टीम के साथ नगर निगम के उपायुक्त खजांची कुमार भी मौके पर पहुंच गए और आंदोलनकारियों से बातचीत के बाद तुरंत ही इस सड़क के मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें आश्वासन भी दिया गया कि जल्द ही इस सड़क का टेंडर निकाल कर सड़क पुनरुद्धार का कार्य किया जाएगा। बेहतर होता यह कार्य पहले कर लिया जाता तो ना तो यहां के नागरिकों को चक्का जाम करना पड़ता है और ना ही इससे राहगीरों को परेशानी होती। लेकिन शायद इसी कार्यशैली की वजह से ही बिलासपुर नगर निगम हमेशा आलोचनाओं का शिकार होता रहा है और उसकी यह कार्यप्रणाली फिलहाल बदलती नजर नहीं आ रही।

आज नूतन चौक सरकंडा से लेकर इमलीभाठा तक जाने वाली मुख्य मार्ग की जर्जर सड़क की नवीनीकरण की माँग को लेकर नूतन चौक सरकंडा में चक्काजाम के माध्यम से प्रदर्शन करके जल्द से जल्द रोड के नवीनीकरण की माँग की
नगर निगम व पुलिस के अधिकारियों का आश्वासन मिलने के पश्चात चक्काजाम समाप्त किया गया
श्याम साहू
पार्षद वार्ड क्र 65

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *