छ ग अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स महेन्द्र सिंह छाबडा का पंजाबी समाज ने किया सम्मान

0


छ ग अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स महेन्द्र सिंह छाबडा जी का पंजाबी समाज ने किया सम्मान

भुवन वर्मा बिलासपुर 16 मार्च 2021

बिलासपुर । श्री गुरूतेग बहादुर साहिब जी के 400वे प्रकाश पर्व की तैयारी का जायजा लेने एव अन्य कई विषयो पर चर्चा करने बिलासपुर पहुचे केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छ ग शासन मे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स महेन्द्र सिंह छाबडा का सिक्ख समाज बिलासपुर ने जोरदार स्वागत किया ।
महेन्द्र सिंह छाबडा ने समाज के लोगो से भेंट कर शासन की अनेक नितियो आने वाले समय मे शासन द्वारा किए जाने कार्य के विषय मे विस्तृत जानकारी दी तथा समाज के लोगो के विचार भी जाने। समाज की की कुछ मांगो पर शासन से चर्चा कर निराकरण की बात भी कही।

सिक्ख समाज ने महेन्द्र सिंह छाबडा का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया साथ छ ग के मुख्य मंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का सिक्ख समाज को नेतृत्व दिए जाने के लिए आभार ब्यक्त किया

रोमी सलूजा ” बनी सिक्ख समाज छत्तीसगढ बिलासपुर महिला युथ विंग की प्रथम अध्यक्षा

सिक्ख समाज छत्तीसगढ के संयोजक केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छ ग शासन मे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स महेन्द्र सिंह छाबडा जी एव स सुरेन्दर सिंह छाबडा जी ने सिक्ख समाज छत्तीसगढ के बिलासपुर जोन प्रमुख स चरनजीत सिंह गंभीर की अनुशंसा पर रोमी सलूजा को सिक्ख समाज छत्तीसगढ बिलासपुर महिला युथ विंग के प्रथम अध्यक्षा पद पर नियुक्त किया ।अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति पत्र गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद बिलासपुर के अध्यक्ष स त्रिलोचन सिंह अरोरा पुर्व प्रधान स जोगेन्दर सिंह गंभीर स अमरजीत सिंह दुआ, छ ग अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष स महेन्द्र सिंह छाबडा स सुरेन्दर सिंह छाबडा जी ने सौपा और समाज और देश की सेवा करे हेतु साधुवाद देते हुए बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *