पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के दावेदारों में भाजपा से हो सकती हैं नीलिमा, हेमलता, मोनिका, सुमन,सीता वहीं कांग्रेस से मीरा, लता, वंदना, रजनी प्रबल दावेदार

दिलीप वर्मा/ब्यूरो चीफ, तिल्दा- नेवरा/रायपुर
25 सितंबर 2019
तिल्दा नेवरा । नगर पालिका का अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। आरक्षण के पश्चात राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। 26 तारीख को वार्डो में पार्षद पद के लिए भी आरक्षण हो जाएगा जिसके बाद राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से देखने को मिलेगा।

तिल्दा नेवरा नगर पालिका का अध्यक्ष पद इस बार सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया। अब किसी भी जाति धर्म समुदाय की महिला अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकती है। इसके पहले सामान्य पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था जिसमे शहर वासियों ने महेश अग्रवाल को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़े करवाकर भारी मतों से विजयी बनवाए थे। सरल स्वभाव के पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल की छवि नगर में एक अपना छाप छोड़ती है। इस बार के चुनाव में भी अगर वे किसी भी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन कर दे तो उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। यहाँ अध्यक्ष पद के आरक्षण के बाद कांग्रेस, भाजपा सहित जनता कांग्रेस में प्रत्याशियों की होड़ है। कांग्रेस की बात की जाए तो प्रबल दावेदार के रूप में मीरा प्रदीप अग्रवाल, लता सोनू मारखण्डेय , का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के अन्य दावेदारों में वन्दना वर्मा, रजनि मांडले, भी शामिल है। वही भाजपा की बात की जाय तो नीलिमा वर्मा, हेमलता पैकरा, मोनिका दीपक शर्मा, सुमन गिरी गोस्वामी, सीता पंजवानी, के नामों की चर्चा है। इसी तरह जनता कांग्रेस से भारती हिन्दुजा, ममता अशोक यादव , सुगना लालू नेपाली आदि नाम अभी सामने आए है।वही 26 को वार्डो के आरक्षण के बाद और भी कई दावेदार सामने आएंगे। वार्डो के आरक्षण के बाद तिल्दा नेवरा की राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह से बढ़ जाएगी
About The Author

Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.