भाजपा की युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए शपथ ग्रहण खरोरा में

0

भाजपा की युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए शपथ ग्रहण खरोरा में

भुवन वर्मा बिलासपुर 23 अक्टूबर 2020

खरोरा :- भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम मे शामिल हुवे खरोरा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। पिछले दिनो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व्दारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति गठन मे भाजपा युवा मोर्चा का कमान अमित साहू के हाथो मे सौंपा गया, तब से पुरे प्रदेश के युवाओ मे भाजपा युवा मोर्चा और युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित साहू को लेकर एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। हिन्दुत्व विचारक के रूप मे विश्व हिन्दी परिषद, बजरंग दल जैसे धार्मिक संगठनों मे लम्बे समय तक काम कर चुके अमित साहू प्रदेश के युवाओ के लिए नया नही है, भाजपा युवा मोर्चा सहित कई हिन्दूवादी संगठनों और प्रदेश के युवाओ मे अमित साहू के प्रति दीवानगी साफ नजर आ रही है, निश्चित ही इस बदलाव से प्रदेश के अंदर युवाओ का झुकाओ युवा मोर्चा की ओर बढ रहा है और इससे आने वाले समय मे भाजपा को फ़ायदा भी नजर आयेगा।

वही भाजपा प्रदेश कार्यलय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पुर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मुणत, ओपी चौधरी, संजूनरायण सिंह, विजय शर्मा आदी प्रमुख नेताओ की उपस्थिति मे युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू का पुरे विधी विधान से पदभार ग्रहण किया गया, इस अवसर पर प्रमुखरूप से विकास ठाकुर, सुबोध सेन, उमेश वर्मा आशूतोष वर्मा, आयुष वर्मा, निमेश देवांगन, दादू वर्मा, खिलेन्द्र वर्मा आदी शामिल हुवे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *