विजय बघेल के आमरण अनशन से प्रशासन दहशत में : भिलाई पहुंची पाटन की आग, रायपुर सहित प्रदेश स्तर पर हो सकती सरकार के खिलाफ आंदोलन

0

विजय बघेल के आमरण अनशन से प्रशासन दहशत में : भिलाई पहुंची पाटन की आग, रायपुर के साथ प्रदेश स्तर पर हो सकती सरकार के खिलाफ आंदोलन

भुवन वर्मा बिलासपुर 17 अक्टूबर 2020

भिलाई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन में चल रहे आंदोलन की आग भिलाई तक पहुंच गई है। आज शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के समर्थन में सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है।
दुर्ग सांसद विजय बघेल चार दिन से अमरण अनशन में बैठे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से साफ कह दिया है कि जब तक कथित शराब लूट कांड में गिरफ्तार भाजपा के तीनों कार्यकर्ता रिहा नहीं किए जाते तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। सांसद विजय बघेल के इस आमरण अनशन से प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए है। जिस तरह से सांसद विजय बघेल को छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों का समर्थन मिल रहा है, वह जिला के अधिकारियों को और परेशान किए हुए हैं।

मूणत व मंडावी ने भरी हुंकार
धरना स्थल पर पहुंच पूर्व मंत्री राजेश मूणत व कांकेर सांसद मांडवी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। राजेश मूणत ने तो कांग्रेस सरकार को फर्जी सिडी वाली सरकार बताते हुए कहा कि जल्द ही सुप्रीट कोर्ट से तस्वीर साफ होने वाली है।

सांसद विजय बघेल को समर्थन देने पाटन के कृषि मंडी में रोजाना हजारों की भीड़ जुट रही है। मंडी पुलिस छावनी में तब्दील है। प्रशासनिक अधिकारी सांसद को बता रहे हैं कि मामला कोर्ट में लंबित है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते। इधर सांसद ने साफ तौर पर कह दिया कि यदि जिला प्रशासन कुछ नहीं कर सकता तो आंदोलन स्थल पर भी न आए। सांसद विजय बघेल तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं की निशर्त रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

आज से भिलाई में आंदोलन
पाटन की आग से अब शहर भाजपा भी सुलगने लगा है। भिलाई / रायपुर में इसे लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। सांसद विजय बघेल के समर्थन में भिलाई भाजपा के पार्षद व कार्यकर्ता टोल प्लाजा में संयूक्त रुप से धरने पर बैठेंगे। पार्षद रिकेश सेन, पीयूष मिश्रा, भोजराज सिन्हा ने बताया कि धरना प्रदर्शन के पश्चात संगठन के मार्गदर्शन के अनुरुप आगे आंदोलन का विस्तार किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं की निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर सांसद विजय बघेल चौथे दिन भी अनशन पर हैं। उनके इस अनशन को दुर्ग जिला सहित प्रदेशभर से समर्थन मिलने लगा है। उनकी पत्नी रजनी बघेल भीअनशन स्थल में डेट हुई है ।

दोपहर 3 बजे जिला चिकित्सालय दुर्ग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के डॉक्टरों की टीम पहुंचकर सांसद श्री बघेल का ब्लड प्रेशर चेक किया। उनका बीपी 150/100 तथा पल्स रेट 68 था।

कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कांग्रेस जनता से दगाबाजी कर सत्ता अनशन में में आई है। भाजपा शासन में हुए शामिल होकर कार्यों में सिर्फ अपना नेम प्लेट लगाने का कार्य कर रही है । सांसद विजय का हौसला बुलंद कर रहे हैं। प्रदेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं हमारे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं ।

अनशन को बीत तीन दिन से प्रदेशभर से मिलने लगा समर्थन

ज्ञात हो कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सांसद विजय बघेल बुधवार से मंडी प्रांगण पाटन में आमरण अनशन पर हैं। अनशन के तीसरे दिन सांसद श्री बघेल के समर्थन में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, राजनादगांव सांसद संतोष पांडेय, छग भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व मंत्री चंदशेखर साह, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रमोद जैन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भाजपा सरकार के द्वेषपूर्ण कार्यवाही को लेकर पाटन मंडी प्रांगण से हुंकार भरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार धड़ल्ले से ट्रांसफर उद्योग चला रहे हैं। लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है।

सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित

मौके पर प्रमुख रूप से मिलाई चरोदा महापौर चन्द्रकान्ता मांडले, सांसद की पत्नी रंजना बघेल, जितेंद्र वर्मा, संजय बघेल, राजेश चंद्राकर, के लाल साहू लालेश्वर साहू तरुण धकेता, गणेश सोनी, जिप सदस्य मंजू साहू हर्षा चन्द्राकर, अजय बेल, लालजी साहू, उत्तम सोनवानी, प्रकाश चंद्राकर, लक्खा वर्मा, आशीष शर्मा, अखिलेश मश्रिा, गायत्री साहू सुलेन साहू विशेष मश्यि फेरहा राम धीवर मिथलेश यादव, जनपद सदस्य भारतीय सव्हा मीलू श्मा कति त्ा व पूनम वर्मा सहित सैकड़ों कार उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *