नेता प्रतिपक्ष बिल्हा धरना में हुए शामिल, वचन आपका है निभाना भी आपको ही है : धरम कौशिक
नेता प्रतिपक्ष बिल्हा धरना में हुए शामिल, वचन आपका है निभाना भी आपको ही है : धरम कौशिक
भुवन वर्मा बिलासपुर 07 अक्टूबर 2020

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा की प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन में बिल्हा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर कांग्रेस ने जो वचन दिया था है उसे पूरा करने में असफल है जब जनता को गंगा जल लेकर वादा निभाने का वचन दिया था निभाना भी आपको ही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों से लेकर सभी वर्ग में प्रदेश सरकार को लेकर आक्रोश है। किसान अन्याय से किसान बेहद परेशान है। रकबा कम करने लेकर किसानों को बोनस,बीज,खाद की चिंता ही नही है। प्रदेश सरकार की कुनितियों के चलते आत्महत्या को विवश है।
उन्होंने कहा कि बस्तर से बलरामपुर तक कही भी बेटियां कही सुरक्षित नही है। हर तरफ भय का वातावरण है। बेटियों के मसले पर सुरक्षा की चिंता करने के बजाय कांग्रेस केवल अपने सियासी दिल्ली को खुश करने में लगी है। किसी मुद्दे पर कांग्रेस का कोई भी जिम्मेदार जबाव नही दे रहा है।हर मोर्चे पर असफल सरकार केवल भ्रम फैलाव अभियान में लगी है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो साल पूरे हो रहे लेकिन एक भी ऐतिहासिक काम इस सरकार नही दिखता है।यह सरकार भटकाव और छलवा की नीतियों पर काम कर रही है। जिसे प्रदेश की जनता भतिभांति समझ रही है। धरना में कृष्ण कुमार कौशिक बृज भूषण वर्मा, रामु साहू, मनोज दुबे ,सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, दिनेश पाण्डेय डॉ रामकुमार कौशिक श्रीमती राधिका जोगी,छोटेलाल शर्मा बृजनन्दन पात्रे श्रीनू राव ,हरीश चंद्र साहू कोमल ठाकुर, वंदना ज़ेन्डे, संजय सिंह, श्याम लाल बंजारे, सतीश शर्मा, विष्णु बिन्दल, पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
About The Author


Victory Awaits – Will You Answer the Call? Lucky cola
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.