छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जायेगा आगरा का मुगल म्युजियम

0

छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जायेगा आगरा का मुगल म्युजियम

भुवन वर्मा बिलासपुर 15 सिंतबर 2020

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

लखनऊ — उत्तरप्रदेश में नाम बदलने की सिलसिला लगातार जारी है। आगरा के मुगल म्युजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज म्युजियम होगा। अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में इस फैसले की जानकारी देते हुये लिखा है कि आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जायेगा।
लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे इस संग्रहालय को ताजमहल के पूर्वी गेट के पास बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि उत्तरप्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं। सीएम योगी ने यूपी सरकार के पर्यटन विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। यूपी सरकार ने इस म्यूजियम के जरिये छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव को सारी दुनियाँ में प्रसारित करने का लक्ष्य बनाया है। सरकार ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से म्यूजियम में मराठा साम्राज्य के कालखंड की तमाम चीजों का प्रदर्शित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिये यहां विशेष सुविधाओं का इंतजाम कराने के लिये भी कहा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *