छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

IMG_3577

नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित ‘राज्य अलंकरण पुरस्कारों’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख क्षेत्र एवं विशिष्ट सम्मान:

 सामाजिक सेवा एवं उत्थान: आदिवासी चेतना के लिए ‘शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान’ (डुमन लाल ध्रुव), महिला उत्थान के लिए ‘मिनीमाता सम्मान’ (लोक आस्था सेवा संस्थान), दलित उत्थान के लिए ‘गुरु घासीदास सम्मान’ (सुखचंद भास्कर) और आदिवासियों की सेवा के लिए ‘डॉ. भंवरसिंह पोर्ते पुरस्कार’ (सत्य साईं संजीवनी अस्पताल) दिया गया।

 कला, साहित्य एवं संस्कृति: हिन्दी साहित्य के लिए ‘पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान’ (डॉ. बिहारीलाल साहू), शास्त्रीय संगीत व नृत्य के लिए ‘चक्रधर सम्मान’ (डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति), रंगकर्म के लिए ‘हबीब तनवीर सम्मान’ (डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर) और पंडवानी कला के लिए ‘डॉ. तीज़न बाई सम्मान’ (चेतन लाल देवांगन) प्रदान किया गया।

 खेल एवं कृषि: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘गुण्डाधूर सम्मान’ (सुश्री संजू देवी) व तीरंदाजी के लिए ‘महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान’ (टोमन कुमार), तथा कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए ‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न’ (पुन्नीदास भट्ट) को मिला।

 पत्रकारिता एवं रचनात्मकता: ‘चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पुरस्कार’ हिन्दी प्रिंट (प्रमोद कुमार साहू) और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया (बरुण सखाजी व सुश्री रसिका पांडेय) को मिला। ‘पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान’ वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय को दिया गया।

 सिनेमा, विधि एवं अन्य क्षेत्र: सिनेमा निर्देशन के लिए ‘किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण’ (मोहन सुंदरानी), विधि क्षेत्र के लिए ‘बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान’ (कौस्तुभ शुक्ला एवं हेमन्त कुमार मिश्र) और अहिंसा/गोरक्षा के लिए ‘यति यतनलाल सम्मान’ (विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम) प्रदान किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं, लोककला, जनजातीय परंपराओं और जनसेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया, जिससे नई पीढ़ी को राज्य के विकास में रचनात्मक योगदान देने की प्रेरणा मिली।

About The Author

You may have missed