बिलासपुर में पूर्ण हवाई सेवा की मांग तेज: संघर्ष समिति ने निकाली उल्टा पद यात्रा, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

b5eacde7-7379-44d3-9bd1-b83bb4915c5f

बिलासपुर, छत्तीसगढ़/ बिलासपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति के द्वारा पूर्ण विकसित हवाई सेवा की मांग को लेकर आज अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्यों ने धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक उल्टा पद यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।समिति का कहना है कि बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा शहर होने के बावजूद यहां की हवाई सेवा आज भी अधूरी है। बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे (चकरभाठा) से वर्तमान में सीमित उड़ानें ही संचालित हो रही हैं, जिससे व्यापारियों, छात्रों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें:

1. बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए सीधी दैनिक उड़ान सेवा शुरू की जाए।
2. हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग और कार्गो सुविधा का शीघ्र विकास किया जाए।
3. बिलासपुर को पूर्ण विकसित 4C श्रेणी का हवाई अड्डा घोषित किया जाए।

संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि, “उल्टा पद यात्रा इस बात का प्रतीक है कि विकास की दौड़ में बिलासपुर को उल्टा चलाया जा रहा है। जब तक पूर्ण हवाई सेवा नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।”

धरना स्थल से शुरू हुई यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां समिति ने जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के प्रमुख सदस्य अटल श्रीवास्तव रविंद्र सिंह ठाकुर महेश दुबे शैलेश पांडेय आशीष सिंह सुदीप श्रीवास्तव केशव गोरख मनोज श्रीवास विजय भा रामशरण यादव विजय पांडेय राघवेंद्र सिंह विजय केसरवानी मनोज तिवारी बबलू केसरवानी समीर अहमद बाटु सिंह सीमा घृतेश संगीत मोईत्रा रंजीत खनूजा सीमा पांडेय गजेंद्र श्रीवास्तव निलेश माडेवार आदि उपस्थित रहे।

About The Author