क्रिया योग, स्वामी कृष्ण प्रेमानंद गिरी जी – श्वास में ही जीवन्त ईश्वर का वास होता है
बिलासपुर।क्रिया योग बिलासपुर केंद्र द्वारा आयोजित 19 ,20, 21 सितंबर 2026 ध्यान दीक्षा कार्यक्रम सामुदायिक भवन तिलक नगर में आयोजित किया गया । जिसके प्रथम दिवस पर स्वामी कृष्णा प्रेमानंद गिरि एवं स्वामी ध्यान निष्ठा नंद गिरि महाराज द्वारा परमहंस हरिहरानानंद जी एवं परमहंस प्रज्ञानानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर ध्यान शिविर का शुभारंभ किया । ध्याननिष्ठानंद गिरि जी ने गुरु – शिष्य परंपरा का परिचय दिया । कृष्णा प्रेमानंद जी ने कहा गृहस्थ जीवन में क्रिया योग के महत्व एवं आधुनिक युग में क्रिया योग को जीवन में ध्यान के माध्यम से गृहस्थ आश्रम को सुचारू रूप से निर्वहन किया जा सकता है।
दूसरे दिन गुरु शिष्य दीक्षा पद्धति द्वारा दीक्षा कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें इंद्रियों व सात चक्रों के शुद्धिकरण करण तथा गुरु मंत्र प्राप्त कर 11 दीक्षार्थीयो ने दीक्षा ग्रहण किया।तीसरे दिन प्रथम सत्र में ध्यान के पश्चात स्वामी जी द्वारा गुरु समर्पित सत्संग व भजन कर शिविर संपन्न किया । जिसमें 50 क्रियावान ने अपनी उपस्थित दी।
About The Author
