प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने दामखेङा पहुंचकर समाधि स्थल का लिए दर्शन लाभ

7e3b7024-b8ab-4297-9574-4b2cd1e09d19

दामाखेड़ा / बिलासपुर। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के प्रवास दौरे पर निकले हैं। इसी क्रम में वे आज कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा पहुंचे।यहां उन्होंने संत शिरोमणि कबीर साहेब जी एवं गुरुजनों के पावन समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के पश्चात उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने केवल एक समाज को नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज को सत्य, प्रेम और सद्भाव की दिशा दिखाई है। कबीर साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही हम समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर कर समाज को एक नई दशा और दिशा दे सकते हैं।

उक्त अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक हेमन्त साहू द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों को “यथार्थ कबीर पंथ का रहस्य” नामक पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की गई। उक्त अवसर पर प्रदेश महामंत्रीगण रोबिन साहू, हर्ष साहू , सहसंयोजक सुरेंद्र साहू, प्रदेश सचिव नवीन साहू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री लोकनाथ साहू पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशु साहू, महामंत्री रोशन साहू, तहसील अध्यक्ष हितेश साहू, राहूल साहू, ओमकार साहू, पप्पू साहू, विकास साहू हिमंसु साहू जी आदि

About The Author