अपराध पर लगाम: शातिर अपराधी सोहेल का जुलूस निकालकर पुलिस ने अदालत में किया पेश

IMG_2328

बिलासपुर।खपरगंज के आदतन अपराधी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल खान पर दर्जन भर से अधिक मामले कोतवाली थाने में दर्ज है। इसमें आत्महत्या के लिए विवश करने, मारपीट, लूटपाट चाकू बाजी जैसी तमाम घटनाएं शामिल है। रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त की रात बिलासपुर में भड़के दंगे में भी उसकी अहम भूमिका है, जिस पर अलग-अलग धाराओं के तहत पुलिस ने मामले दर्ज किए थे। मंगलवार शाम को वह कोनी थाने में अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचा था लेकिन इससे पहले सतर्क पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिस वक्त वह अपने दो साथियों के साथ कार में कोनी थाने जाने की कोशिश कर रहा था। पकड़े जाने के बाद सोहेल खान खुद को बेहद मासूम और शरीफ बताने लगा । उसने कहा कि उस पर सारे आरोप झूठे हैं। वह तो बहुत ही सीधा-साधा और मासूम लड़का है। इतना मासूम कि घटना वाली रात उसके परिजनों ने उसे बाहर तक नहीं निकलने दिया था और वह घर पर ही था, जबकि पुलिस की वीडियो में वह बंदूक लेकर कई राउंड फायर करता भी नजर आया है। उसकी मासूमियत का गवाह पूरा क्षेत्र है। हालांकि क्षेत्र की एक जनप्रतिनिधि को वह बड़ा ही शरीफ लगता है।

इस पूरी घटना के पीछे भी उसकी ही भूमिका है। उसी ने सबसे पहले खपरगंज में राखी बंधवाने गये अक्षत और उसके साथी पर हमला किया था, जिसके बाद ही यह घटना घटी। घटना के दौरान भी लोगों को भड़काने, पत्थर बाजी, गोली चलाने जैसी हरकतें सोहेल खान ने ही की थी। क्षेत्र में उसकी दहशत है इसलिए उसका घमंड तोड़ने के लिए पुलिस मंगलवार को उसका जुलूस निकालकर कोर्ट पहुंची। हालांकि पुलिस ने बताया कि उसे ले जा रही गाड़ी खराब हो गई थी, जिसके कारण सोहेल खान और उसके साथियों को पुलिस पैदल ही गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए कोर्ट तक लेकर गई। सड़क पर लोगों ने सोहेल खान का तमाशा देख । हालांकि आदतन बदमाश सोहेल खान पर इसका कोई असर होगा इसकी उम्मीद कम ही है । स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सोहेल खान को जिला बदर किया जाना चाहिए, तभी क्षेत्र में शांति रहेगी।

आने वाले दिनों में एक के बाद एक हिंदू पर्व है। सोहेल खान जैसे तत्वों के बाहर रहने पर ना तो क्षेत्र में शांति रहेगी और ना ही लोग बेफिक्र होकर अपना त्यौहार और पर्व मना पाएंगे। इधर पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 3 तारीख को शांति मार्च निकालने की बात कही है।

अब तक गिरफ्तार आरोपी

अपराध कमांक-488/2026 के गिरफ्तार अरोपियों के नाम –

01.- मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता ईलाही बस्क उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली

02-शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरूद्दीन उम्र 25 वर्ष निवासी तैबा चौक तालापारा

03.-मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दूल हनीफ खान उम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज

04.- सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद उर्म 31 वर्ष निवासी खपरगंज

05.- शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर उम्र 24 वर्ष निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास

06.- मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली

07.- रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली उम्र 19 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर

08.- मो. जुनैद पिता मो. जावेद उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली बिलासपुर

09.- शेर खान उर्फ नईम खान पिता करीम खान उम्र 48 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली

10.- मो. अजहर कुरैशी पिता मो. जावेद उम्र 30 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली

11.- विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू पिता स्व. रामावतार अनंत उम्र 32 वर्ष निवासी सिद्धीविनायक कालोनी तिफरा

12-अब्दुल रज्जाक पिता मुस्ताक मकवाना उम्र 26 वर्ष निवासी खपरगंज इमाम बाडा कोतवाली

-13- अरबाज खान पिता शेख इबरान उम्र 29 वर्ष निवासी खपरगंज ताजिया चौक कोतवाली बिलासपुर

14- सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन पिता स्व साहिद उर्फ डब्बू उम्र 27 साल साकिन ख्परगंज बिलासपुर

15- नुमान अली पिता फरमान अली उम्र 22 साल साकिन यदुनंदन नगर पानी टंकी के पास इलहाबाद स्कूल के पास तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर ।

18- शेख सुलतान उर्फ भूरू पिता शेख इब्राहिम उम्र 30 साल साकिन खपरगंज बोहरा मस्जीद के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

17- मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल साकिन तैयबा मस्जिद के सामने एल 01 भारतीय नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर

अपराध क्रमांक-489/2026 के गिरफ्तार अरोपियों के नाम –

01.- राजू यादव उर्फ नान पिता मुन्नी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

02- राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

03.- छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकण्डा बिलासपुर छ.ग.।

About The Author