पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में मूलभूत सुविधाओं का अभाव: हवा मशीन पिछले 7 माह से खराब, सुध लेने वाला कोई नहीं

0
234c7cc3-ac3a-426e-bbf2-1dbb1c4167cd

बिलासपुर । अंचल वासियों के बीच उच्च गुणवत्ता एवं क्वालिटी ईंधन के पर्याय रूप में स्थापित पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप फूल चौक बिलासपुर जहां मूलभूत सुविधाओं का बेहद अभाव है। हवा मशीन पिछले 7 माह से खराब है।लोगों को ला एंड ऑर्डर की पाठ पढ़ने वाली पुलिस प्रशासन अपनी पुलिस कल्याण पम्प में सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रही है।पुलिस कल्याण पेट्रोल पम्प नाम बड़ा, व्यवस्था छोटी बिलासपुर के फूल मार्केट रोड चौराहे पर स्थित पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप शहर के सबसे व्यस्त पंपों में से एक है। पंप पुलिस विभाग द्वारा संचालित होने के कारण जनता को भरोसा, अनुशासन और बेहतर सेवा की उम्मीद देता है। पर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। स्टाफ की कमी और उदासीन व्यवहार अक्सर 4-5 नोजल पर ही कर्मचारी होते हैं। भीड़ के समय लंबी कतारें लगती हैं और कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण नहीं रहता। शिकायत करने पर टाल-मटोल किया जाता है। कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें 2 मिनट के आराम नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों से अधिक काम लिया जाता है।पारदर्शिता के लिए लगे जीरो चेक की व्यवस्था का पालन ठीक से नहीं होता। बुनियादी सुविधाओं का अभाव हमेशा बना रहता है। पुलिस कल्याण के पंप पर हवा, पानी, शौचालय और पीने के पानी जैसी निःशुल्क सुविधाएं या तो बंद मिलती हैं या बदहाल स्थिति में हैं। स्वच्छता का भी अभाव है।यातायात अव्यवस्था में पंप के अंदर वाहनों की निकासी और प्रवेश के लिए कोई व्यवस्थित लेन पर ट्रैफिक गार्ड नहीं है। कभी कभी सड़क पर ही बाइक-कारों की कतार लगने से फूल मार्केट रोड पर जाम की स्थिति बनती है। सुरक्षा मानकों में नो स्मोकिंग, मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे सुरक्षा निर्देशों का पालन न तो ग्राहकों से कराया जाता है, न कर्मचारी खुद करते हैं। पुलिस विभाग के नाम पर चलने वाले इस कल्याणकारी उपक्रम से जनता को कल्याण की नहीं, परेशानी की अनुभूति हो रही है। यदि समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण, कर्मचारियों की संख्या बढ़ानी चाहिए । प्रशिक्षण,डिजिटल माप में पारदर्शिता और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए जिससे यह पंप जनता के विश्वास का केंद्र बना रह सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed