सत्य साईं हेल्प वे के श्रवण बाधित बालिका विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव के साथ आयोजित किया गया जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

22
40009318-5ed6-4d20-8925-238b9238237a

बिलासपुर – हरिहर आक्सीजोन वृक्षारोपण समिति बिलासपुर के सहयोग से सत्य साईं हेल्प वे संस्था डॉक्टर खूबचंद बघेल चौक नूतन कॉलोनी बिलासपुर द्वारा संचालित मूक बधिरा बालिका आवासीय विद्यालय में नव प्रवेशी बालिकाओं का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चरणजीत गंभीर, अध्यक्षता राजेंद्र अग्रवाल राजू डॉक्टर सचिन यादव, लक्ष्मी अनंत, मनीष दत्त, रेखा मदन मोहन गुल्ल, राजू सुल्तानिया प्रकाश जोशी, शीतल पटनवार, श्रीमती गुंजन अग्रवाल, ममता मिश्रा,शेफाली निर्मल घोष के आतिथ्य में किया गया।

जहाँ शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम 50 बालिकाये जो पहली से 12वीं तक अध्यनरत है। जो ना बोल सकती हैं और ना ही सुन सकती हैं। उन बच्चियों के बीच हरिहर परिवार ने शाला प्रवेश उत्सव, जगन्नाथ रथ यात्रा पर्व गीत संगीत के साथ आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि चरणजीत जीत गंभीर ने संस्था के लिए तीन माह का राशन सामग्री एवं अपनी संस्था रोटरी इंटरनेशल के माध्यम से संस्था के जीर्णोद्धार कराने हेतु आवश्यक पहल करने की बात कही। हरिहर आक्सीजोन के अनिल मुंद्रडा संजीव तिवारी,नैतिक शाह,एल के गहवाई , राजेश पांडेय,मनोज शाह सतीश यादव,ने सभी बच्चियों को आशीर्वचन के साथ पढ़ाई की सामग्री कॉपी पेन एवं स्वल्पाहार प्रदान किए। स्वाभिमान समाज कल्याण समिति द्वारा श्रवण बाधित बालिकाओ को सी पेड वितरण किया गया। जिसमे श्रीमती लता गुप्ता श्रीमती किरण सिंह श्रीमती गंगा साहू श्रीमती रीता मिश्रा श्रीमती ममता गुप्ता,श्रीमती मंजू ठाकुर विशेष योगदान रहा।
आज के कार्यक्रम का संचालन से हरिहर परिवार के भुवन वर्मा , डॉ.शंकर यादव, शिव सारथी ने किया। कार्यक्रम में ,मोना गणेश बोडके, संतोषी वर्मा, संध्या शिव सारथी,सिकंदर रजक,आरती अजय रजक, कृष्णा श्रीवास्तव, सतीश यादव, सुमितदास गुप्ता, गंगा साहू, सीमा पंकज कुम्भज, प्रीति चौहान,ममता गुप्ता , इनर व्हील के सदस्य, सत्य साइन हेल्प में श्रवण बाधित बालिका विद्यालय के शिक्षक गण सहित हरिहर आक्सीजोन के सदस्य गण उपस्थित थे।

About The Author

22 thoughts on “सत्य साईं हेल्प वे के श्रवण बाधित बालिका विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव के साथ आयोजित किया गया जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *