दीपमाला कश्यप ने सम्हाली डीसीपी कमिश्नरेट रायपुर की जिम्मेदारी
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुये प्रशासनिक फेरबदल के बाद आज नये पदस्थ पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने नये दायित्वों की जिम्मेदारी ग्रहण कर ली है। इसी कड़ी में बिलासपुर जोनल पुलिस अधीक्षक से तबादला होकर पहुंची दीपमाला कश्यप ने आज नार्थ जोन डीसीपी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी ग्रहण की है। इससे पहले ये पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सम्हाल चुकी हैं। वहीं तारकेश्वर पटेल ने रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन का पदभार और अर्चना झा ने डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट का कार्यभार सम्हाला है।
इन पुलिस अधिकारियों के नये पदभार ग्रहण करने के साथ ही शहर में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण को लेकर नई रणनीति के साथ काम शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्यवाही और जनता से बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया। पुलिस कमिश्नरेट में हुये इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नये अधिकारियों के सामने शहर में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। पुलिस विभाग का कहना है कि अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली का लाभ शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मिलेगा। आने वाले दिनों में नये पदस्थ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठायेंगे।
About The Author


Some genuinely interesting points you have written.Assisted me a lot, just what I was looking for :D.