शोभा टाह फाउंडेशन एवं हरिहर ऑक्सीजोन के संयुक्त तत्वाधान में जरूरत मंद लोगों को निःशुल्क श्रवण यंत्र वितरण

WhatsApp Image 2026-07-05 at 19.25.04 (2)

बिलासपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था शोभा टाह फाउंडेशन एवं हरिहर ऑक्सीजोन के संयुक्त तत्वावधान में श्रवण बाधित दिव्यांग जनों को निःशुल्क श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन डीएसएस कॉम्प्लेक्स मुंगेली नाका में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद निर्धन लोगों को आधुनिक श्रवण यंत्र उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सहज, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक बनाना था।

श्रीमती लता सौमित्र गुप्ता के सौजन्य से पूर्व पंजीकृत श्रवण बाधित महिलाओं व पुरूषों को श्रवण यंत्र वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथिअनिल टाह मुख्य संरक्षक हरिहर, समाजसेवी, श्रीमती लता सौमित्र गुप्ता समाजसेवी, श्रीमती गुंजन अग्रवाल ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ।

अपने उदबोधन में श्रीमती गुंजन अग्रवाल कानों में जन्मजात और 60 साल उम्र के बाद होने वाली समस्या एवं समाधान पर प्रकाश डाली। उक्त कार्यक्रम में हरिहर के संयोजक भुवन वर्मा सह संयोजक डॉ शंकर यादव अध्यक्ष संजय वर्मा संरक्षक मदन मोहन गुल्ला किशोर दुबे तारा साहू शिव सारथी पंकज कुम्भज अजय रजक सन्नी साहू, योगेश गुप्ता, कृष्णा राजू,प्रीति चौहान संतोषी वर्मा आरती रजक संध्या सारथी ममता गुप्ता सीमा कुंभज सहित श्रवण यंत्र लाभान्वित सदस्य में श्रीमती प्रमिला गुप्ता,जीवन लाल,मनोज गंधर्व, कमल सारथी, नेमचंद धीवर,बलराम रजक फुलकमर,पूना राम श्रीवास, सुदर्शन प्रसाद कलेश्वरी साहू सहित परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन भुवन वर्मा एवं आभार डॉ शंकर यादव ने किया।

About The Author

You may have missed