खेत बचाओ अभियान के तहत जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

2
4a57970a-aeae-4072-bd07-7366f7e7c265

सूरजपुर।उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, सिलफिली, जिला सूरजपुर में आज “खेत बचाओ अभियान–2026” के अंतर्गत जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अमित कुमार बनाफर, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सिलफिली तथा डॉ. रविन्द्र तिग्गा, अधिष्ठाता, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिलफिली एवं निदेशक प्रसार शिक्षा एवं प्रशिक्षण, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक गोविंद विश्वास, परिमल चंद्र साहा एवं नित्यारंजन विश्वास, संजय बैरागी एवं क्षेत्र के अन्य कृषक भाई-बहन उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक,अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अमित कुमार बनाफर ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिलफिली क्षेत्र के कृषि एवं उद्यानिकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम किसानों एवं विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हैं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. रविन्द्र तिग्गा ने कहा कि “मिट्टी है तो खेती है, खेती है तो जीवन है।” उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग को कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल संरक्षण तथा सूक्ष्मजीव आधारित कृषि पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को सतत एवं पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में डॉ. राहुल कुमार गुप्ता द्वारा मृदा परीक्षण हेतु मृदा नमूना संग्रहण विषय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने किसानों को मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि, आवश्यक सावधानियों एवं मृदा परीक्षण के लाभों की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने विशेष रुचि दिखाई तथा मृदा परीक्षण को अपने खेतों में अपनाने की सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं विशेषज्ञों के मध्य जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा उर्वरता एवं कृषि की वर्तमान चुनौतियों पर सार्थक चर्चा भी हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक डॉ. राहुल कुमार गुप्ता, डॉ. शुभी सिंह, डॉ. ममता पैकरा, डॉ. मुक्तिलता तिर्की, डॉ. उमाकांत बंजारे एवं डॉ. प्रांजली सिन्हा सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

2 thoughts on “खेत बचाओ अभियान के तहत जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *