छत्तीसगढ़ में नई बिजली दरें लागू, घरेलू बिजली 50 पैसे और सिंचाई पंप 40 पैसे प्रति यूनिट महंगे

0
3_1632471132
राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सोमवार को बिजली की दरों में बढोत्तरी का ऐलान कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं को एक जुलाई से 50 पैसे प्रति यूनिट बिजी महंगी मिलेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 1 जुलाई से महंगी होने जा रही है। 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी गई है। वहीं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से दर बढ़ाई गई है। सबसे खास बात यह है कि, कृषि पंप के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली भी 40 पैसे महंगी कर दी गई है।

राज्य विद्युत नियामक आयोग ने की प्रेस कान्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की घोषणा की। आयोग के सदस्य विनोद गनोदवाले और अजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिजली दर बढ़ाने को आयोग ने दी मंजूरी।

पावर कंपनी ने घाटे का दिया था हवाला 
उल्लेखनीय है कि, पावर कंपनी ने करीब 6 हजार करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए बिजली दरों में 24 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लिया है। ऊर्जा विशेषज्ञों ने पहले ही बता दियाा था कि, यदि आयोग कंपनी के दावों को स्वीकार करता है तो घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *