डॉ.डी.पी.देशमुख को मिला अंतर्राष्ट्रीय “ग्लोबल अचीवर आइकॉन अवार्ड 2026”
हैदराबाद/10 मई 2026 को समता साहित्य अकादमी भारत द्वारा हैदराबाद तेलंगाना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में भिलाई के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.डी.पी.देशमुख को उनके दीर्घकालीन सहित्य साधना के अंतर्राष्ट्रीय “ग्लोबल अचीवर आइकॉन अवॉर्ड 2026″प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान कार्यक्रम के अतिथिगण रामदास तादस पूर्व सांसद,वर्धा महाराष्ट्र,कर्नल व्ही. के. पोखरियाल हैदराबाद,पद्मश्री अशोक कुमार हालदार, मालदा पूर्वी बंगाल, प्रोफ.डॉ.माया देवी विभागाध्यक्ष हिंदी ओसमानिया यूनिवर्सिटी, हैदराबाद, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.डी.एस.टंडेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुरेश ठाकुर द्वारा सुलतान बाजार हैदराबाद आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।ज्ञात हो कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कला,साहित्य,रंगमंच,संगीत, फ़िल्म,स्पोर्ट्स, समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए देश के 10 विशिष्टजनों को अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड प्रदान किया गया एवं विभिन्न प्रदेश के लगभग 50 प्रतिभाओं को विभिन्न विधाओं के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
About The Author
