हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर अभिनंदन समारोह….
बिलासपुर। शोभा टाह फाउंडेशन एवं अद्वैत फार्म्स के संयुक्त तत्वावधान में हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण परिक्षेत्र के प्रति समर्पित मातृ शक्तियों का विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल टाह,डॉक्टर विनोद तिवारी डॉ रश्मि बुधिया , आल्पना पांडेय, मदन मोहन गुल्ला,डॉक्टर सचिन पांडेय निर्मल घोष रहे। कार्यक्रम के मुख्य तिथि अनिल टाह ने अपने उद्बोधन में कहा की माँ केवल एक शब्द नहीं बल्कि पूरे जीवन की सबसे बड़ी भावना है। कहते हैं कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते हैं, इसलिए उन्होंने मां को बनाया है। मां का प्यार निस्वार्थ होता है जो हमे जीवन की हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति देता है। वैसे तो मां के लिए आभार व्यक्त करने के लिए हर दिन होता है। लेकिन हर साल मई माह मां के सम्मान के लिए मदर्स डे का आयोजन होता है।
डॉक्टर विनोद तिवारी, डॉक्टर रश्मि बुधिया ने भी मातृ शक्तियों को शुभकामनाएं बधाई दिए। वही हरिहर ऑक्सीजन परिवार के संयोजक भुवन वर्मा व उसके टीम को कार्यक्रम आयोजन पर धन्यवाद व शुभकामनाएं प्रदान किये। उगता अवसर पर शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा विशेष उपहार एवं अद्वेत फॉर्म द्वारा उच्च गुणवत्तापूर्ण ताजे वेजिटेबलस से भरी हुई थैलों का भेंट किया गया। कार्यक्रम संचालन भुवन वर्मा डॉ शंकर यादव ने किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में रेखा गुल्ला अन्नू पांडेय, शेफाली घोष ,कल्पना गुप्ता ,संतोषी वर्मा, किरण साहू, विद्या दुबे, मोना केवट, संध्या सारथी, प्रीति चौहान, ज्योति पटेल, योगिता वर्मा दीपांजलि दुबे ,आरती रजक, सीमा कुंभज, संध्या रात्रे, पूजा पटेल, नमिता यादव, प्रियदर्शनी साहू, प्रीति महिलागे, नेहा कश्यप, चमेली सहित बड़ी संख्या में सदस्यों को सम्मानित किया गया, उक्त गरिमामयी आयोजन में बड़ी संख्या में हरिहर परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
About The Author



