विश्व हास्य दिवस पर विविध रंगारंग कार्यक्रम: सिंगल यूज़ पॉलिथीन कैरीबेग पर्यावरण व धरा के लिए बेहद घातक- कलेक्टर संजय अग्रवाल

0
WhatsApp Image 2026-05-03 at 16.02.31 (1)

बिलासपुर। लाफ्टर क्लब महासंघ के तत्वावधान में विवेकानंद उद्यान कंपनी गार्डन में प्रातः विश्व हास्य दिवस पर विशाल महोत्सव आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर की विभिन्न उद्यानों से संचालित हास्य योग केंद्र एवं क्लब के महिला व पुरुषों की सहभागिता रही। मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल कलेक्टर, विशिष्ट अतिथि डीपी गुप्ता, दिनेश शुक्ला, प्रकाश जोशी, डॉक्टर विनोद तिवारी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता राजेंद्र अग्रवाल राजू ने किया । विभिन्न क्लबो के अध्यक्षों द्वारा श्रीफल शॉल से मुख्य अतिथियों के सम्मान किया गया। वही कलेक्टर द्वारा सभी क्लबो के एक-एक वरिष्ठ सेवाभावी सदस्य का सम्मान किया गया। पर्यावरण संतुलन एवं सिंगल यूज पॉलिथीन के दुष्परिणामों को जागरुक करते हुए भुवन वर्मा संयोजक हरिहर ऑक्सीजोन ने कहा कि – बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग बंजर होती धरा को बचाने हमें पॉलिथीन का उपयोग बंद करना ही होगा। हरिहर ऑक्सीजन संरक्षक सदस्य अनिल मुंद्रडॉ संचालक अद्वैत फॉर्म के सदस्यों द्वारा कपड़े की वितरण की जाने वाली थैलों में ऑर्गेनिक फ्रेश पौष्टिकत्तापूर्ण सब्जी का भी वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर संजय अग्रवाल कलेक्टर ने महासंघ सहित समस्त सदस्यों को शपथ दिलवाये कि अब हम सिंगल प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग अपनी दिनचर्या में नहीं करेंगे। साथ ही अपने उद्बोधन में कहा कि सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार, अच्छी लाइफस्टाइल काफी जरूरी है! लोग हेल्दी रहने के लिए कई सारे तरीके अपनाते हैं! इन्हीं तरीकों में से एक है! लाफटर थेरेपी, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है! हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद काफी फायदेमंद होता है! मुझे जाकर बहुत खुशी हो रही है कि बिलासपुर में विभिन्न उद्यानों से 20 क्लबो का संचालन होता है ।जो प्रति सुबह केवल और केवल गुड हेल्थ बी हैप्पी पर काम करते हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू ने कहा कि हर साल लोगों को हंसने के लिए प्रेरित करने और इसे लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल के मई के प्रथम रविवार को लाफटर डे मनाया जाता है! यह पर्व इस दिन को हर साल दुनिया भर के करीब 70 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है! बेहद कम लोग ही यह जानते ही होंगे कि इस दिन की शुरुआत भारत से हुई है! सबसे पहले लाफटर डे 10 May 1998 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मनाया गया था!

डॉ विनोद तिवारी ने कहा कि विशेषज्ञों का भी कहना व मानना है की हंसी सेहत के लिए एक सबसे अच्छी दवा है! इतना ही नहीं कई अध्ययनों में भी यह साबित हुआ है, की हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है! ऐसे में इस दिन को मनाने का उद्देश्य हंसी के माध्यम से भाईचारे और मित्रता को बढ़ाना भी है। वही मनीष दत्त शाखा प्रबंधक इक्विटास बैंक व टीम द्वारा शाल व प्रतीक चिन्ह देकर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं समस्त अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जुबा डांस के भी आयोजन किया किया जिसमे बड़ी संख्या में सदस्यों ने उमंग एवं उत्साह से भागीदारी प्रस्तुत किये। लाफ़्टर क्लब महासंघ इस भब्य आयोजन में विवेकानंद हास्य योग केंद्र, नवजीवन हास्य योग केंद्र, अरपाँचल लाफ़्टर क्लब, संजीवनी हास्य योग केंद्र, नवोदय हास्य योग केंद्र, मित्र मंडल लाफ़्टर क्लब, हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण अभियान समिति, नवजीवन हास्य योग केंद्र महिला विंग, विशेष योग हास्य केंद्र क्रमांक 03, मॉर्निंग हास्य योग केंद्र, आनंद हास्य योग केंद्र हर्बल हास्य योग केंद्र Original, बिलासपुर योगा एवं हास्य समिति, हास्य हर्बल योग केंद्र Oldest, एक्टिव हास्य योग केंद्र, स्वस्थ जीवन हास्य योग केंद्र हरियाली सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed