प्रयास अकादमी, राजकिशोर नगर मोपका का शानदार परीक्षा परिणाम – 95% सफलता
बिलासपुर राजकिशोर नगर (मोपका)। प्रयास अकादमी ने इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 95% सफलता दर प्राप्त की है। माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक हासिल कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया है।
12वीं कक्षा के प्रमुख छात्र-छात्राएं:
सुजल वर्मा – 93%
हर्ष यादव – 90%
अनिशा सोनी – 90%
देबोजीत बनर्जी – 88%
रोशनी यदु – 85%
शिवम राठौर – 80%
10वीं कक्षा के प्रमुख छात्र-छात्राएं:
रोशनी यादव – 90%
शिवनारायण साहू – 84%
उषा साहू – 84%
कविता – 81%
अदिति – 80%
इस अवसर पर प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. सचिन यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि प्रयास अकादमी निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए नित्य नई ऊंचाइयों को छू रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
About The Author

