शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा आयोजित: कन्यादान महायज्ञ में 11 कन्याओं हुआ मंगल परिणय

8f35e7ac-0bf6-43ea-b490-70e106922f23

हरिहर ऑक्सीजोन परिवार सहित महिला विंग का रहा सराहनीय योगदान

बिलासपुर |शोभा टाह फाउंडेशन के द्वारा अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर कन्यादान महायज्ञ का आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत अंचल के 11 अलग-अलग समाज के कन्याओं का विवाह समारोह का आयोजन अग्रसेन भवन मध्य नगरी चौक में किया गया। कार्यक्रम गायत्री विधान के अंतर्गत नंदिनी पटनवार सहित हरिद्वार के पुरोहितो के मंत्रो चार से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीर्वचन के साथ आशीर्वाद देने वालों में तोखन साहू केंद्रीय मंत्री, धरमलाल कौशिक विधायक, अनिल टाह संस्थापक शोभा टाह फाउंडेशन,पूजा विधानी महापौर, बृजेश्वरानंद जी महाराज प्रयागराज, गोदड़ी वाला धाम की महंत अम्मा मीरा देवी, अशोक गोयल, कार्तिकेय गोयल ,अनुभा टाह, अमर गीतवानी रायपुर, संजय दुबे ,प्रवीण झा, डॉक्टर विनोद तिवारी डॉक्टर ,डॉएल सी मढ़रिया, डॉ बी आर होतचंदनी अमर बजाज, स्मृति जैन वैष्णव, चरणजीत सिंह गंभीर, हितायत तुल्ला ए डी जे इंदौर, लता सौमित्र गुप्ता, अनिल खंडेलवाल, शेखर मुदलियार, मनोज भंडारी, डॉ ब्रजेश सिंह, रेखा मदन मोहन गुल्ला, आर एन राजपूत, शीतल पटनवर, मंजू यादव, मुकेश,कमलेश सहित बागेश्वर धाम शिष्य सेवा मंडल के सदस्य व बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन अपनी शुभकामनाएं प्रदान किये।

वही हितेश्वर महाराज बनारस से वर्चुअल अनिल टाह से वार्तालाप कर नव वधु को अपनी शुभकामनाएं प्रदान किये, साथ ही अतिशीघ्र बिलासपुर आने की बात कही। रंगोली एक्सपर्ट मोना ने शोभा टाह के रंगोली पोट्रेट बनाकर कर स्वागत द्वारा को सुसज्जित की थी। जो आगंतुक लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से इंदौर से पहुंचे हिदायतुल्ला ऐडीजे के सारगर्भिक उद्बोधन से सब का मन मोह लिया। आशीर्वाद कार्यक्रम मंच का संचालन भुवन वर्मा,डॉ शंकर यादव, शिव सारथी, श्रीराम यादव ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरिहर ऑक्सीजोन परिवार, महिला विंग एवं शोभा टाह फाउंडेशन के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।

About The Author