5 से 20 मई तक विकसित कृषि संकल्प अभियान : किसानों को दी जाएगी उन्नत तकनीकों की जानकारी

12
IMG_9237

बिलासपुर, 16 अप्रैल 2026/कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 5 मई से 20 मई 2026 तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर विशेषज्ञों की टीमें गठित की गई हैं, जो गांवों में पहुंचकर किसानों को मार्गदर्शन देंगी। अभियान के दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, तथा खरीफ फसलों की उन्नत पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही दलहन-तिलहन, मक्का सहित विभिन्न फसलों के उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए तथा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

About The Author

12 thoughts on “5 से 20 मई तक विकसित कृषि संकल्प अभियान : किसानों को दी जाएगी उन्नत तकनीकों की जानकारी

  1. Staying updated with the latest results and squad news for the ĐTQG Pháp is essential for fans who want to track the world’s best individual players. The team represents a perfect blend of experienced leaders and explosive young talents who can change the course of a match in a single moment. Real-time scores and detailed match reports help supporters stay connected with every goal and victory.

  2. Safety and legality are paramount when engaging in online financial activities, which is why choosing a reputable brand is absolutely necessary for everyone involved. Trusting https://sharjah.ae.org/ ensures that your personal information is kept confidential while you enjoy a fair and regulated gaming environment. It is the gold standard for players who want to focus on fun.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *