शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के विद्यार्थियों का- हरिहर आक्सीजोन परिक्षेत्र में शैक्षणिक भ्रमण
बिलासपुर।शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा आज हरिहर वृक्षारोपण परिक्षेत्र में औषधीय पौधों का अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया l उक्त उद्यान विविध प्रकार के हजारों पेड़ पौधों से समृद्ध है जहां 100 से अधिक औषधीय एवं दुर्लभ पौधों की पहचान कर उनके विषय में विस्तार से विषय विशेषज्ञ डॉ.प्रभात कुमार (एम. डी. द्रव्य गुण) द्वारा बताया गया। उनके साथ सहयोगी के रूप में डॉ. प्रशांत निषाद भी उपस्थित रहे l विद्यार्थियों को हरिहर ऑक्सीजोन परिक्षेत्र में रूद्राक्ष, रक्तचंदन, खैर, पारिजात,चांगेरि, रामफल, बिल्व, सरपूंखा, श्रीआंवला, निर्गुडी, नाग दमनक, घृतकर्पूरी, जारूल, अर्जुन, करवीर, सैरैयक, वन तुलसी, शिरीष, धतूर, शीशम, वृहती, कटकारी, पुनर्नवा ,तुलसी जैसे आयुर्वेद औषधीय पौधों को पहचान करवा कर उनकी उपयोगिता व महता के बारे में जानकारी प्रदान की गयी l महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ.जी.आर. चतुर्वेदी ,हरिहर वृक्षारोपण परिक्षेत्र के मुख्य संरक्षक अनिल टाह के मार्गदर्शन व संयोजक भुवन वर्मा, सहसंयोजक डॉ शंकर यादव के सहयोग से औषधि अध्ययन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर अनिल टाह मुख्य संरक्षक हरिहर ऑक्सीजोन ने अपने उदबोधन में कहा की आज एक अच्छी पहल के शुरुवात हुई । अब आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए की अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित होगा।प्रोफेसर डॉ प्रशांत निषाद ने अपने उध्बोधन में कहा कि इतना समृद्ध उद्यान एवं नव ग्रह ,नक्षत्र वाटिका निर्माण तथा रख रखाव के लिए हरिहर ऑक्सीजोन सदस्यों सहित महिला विंग को बधाई और शुभकामनाएँ दिये।l उक्त कार्यक्रम में हरिहर ऑक्सीजोन के साथियों द्वारा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय को देहदान करने वाले सदस्य अजय रजक एवं प्रखर दुबे का सम्मान किया गया l
उक्त कार्यक्रम में रेखा मदन मोहन गुल्ला, शेफाली निर्मल घोष, सुमिता दास गुप्ता ,नंदनी पाटनवर सन्तोषी भुवन वर्मा डॉ अनपूर्णना शंकर यादव, विद्या किशोर दुबे, प्रीति हितेश चौहान, डॉ सचिन पांडेय, निर्मल अग्रवाल जे एल कश्यप मोहित श्रीवास, आर एन राजपूत, पंकज कुंभज, सनी साहू, सतीश यादव, आरती अजय रजक कल्पना गुप्ता, सुमन सुशांत द्विवेदी, कालू गम्भीर, ममता गुप्ता, ओपी गुप्ता व सन्तोष चंद्रा सहित बड़ी संख्या में आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं हरिहर ऑक्सीजोन परिवार के सदस्यगन उपस्थिति थे l
About The Author



Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated
Pretty! This has been a really wonderful post. Many thanks for providing these details.
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great