द्रोणा पब्लिक स्कूल में केजी-2 का ग्रेजुएशन डे का हुआ आयोजन

0
c3bfddad-60f1-4307-897d-29e6742ea153

बिलासपुर।द्रोणा पब्लिक स्कूल में केजी-2 के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन Dr. Ashok Pandey, डायरेक्टर Mrs. Meenu Pandey, प्राचार्या Mrs. Mansi Goverdhan एवं उप-प्राचार्या Mrs. Rama Mishra द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विद्यालय परिसर में सुंदर सजावट एवं आकर्षक सेल्फी कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां बच्चों व अभिभावकों ने फोटो खिंचवाकर भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए मनोरंजक खेल आयोजित किए गए तथा विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। साथ ही केजी-2 के विद्यार्थियों को मेडल एवं वार्षिक परिणाम वितरित किए गए। इस अवसर पर शिक्षकों की मेहनत काबिले-तारीफ रही, जिसकी प्राचार्या द्वारा सराहना की गई। साथ ही बच्चों को नई कक्षा में प्रवेश एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *