विश्व रंगमंच दिवस पर ‘थिएट्रिकल ईवनिंग’ का आयोजन 29 मार्च को

0fef29dc-dfe3-4b32-9b1f-4bfa93b26992

बिलासपुर।विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष ‘थिएट्रिकल ईवनिंग’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आनंद संघ (Ananda Sangha) की महिलाओं द्वारा वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम रविवार, 29 मार्च 2026 को शाम 7:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता के प्रसिद्ध ‘सौबार पथ’ थिएटर ग्रुप द्वारा दो बंगाली नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो रंगमंच प्रेमियों के लिए एक अनूठा और यादगार अनुभव साबित होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन विश्व रंगमंच दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है।

About The Author

You may have missed