यूनिवर्सिटी टॉपर डॉ० अपर्णा पटेल हुई गोल्ड मेडल से सम्मानित

0
e3887555-3b0a-4fef-af0d-1ae3502789b3

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायगढ़ – रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी एण्ड मेडिकल कॉलेज देहरादून (उत्तराखण्ड) 2025 में यूनिवर्सिटी टॉपर होने पर छत्तीसगढ़ की बेटी डॉ० अपर्णा पटेल को वाइस चेंसलर डॉक्टर हिमांशु ऐरन द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके माता पिता भी साथ में उपस्थित थे। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है और सभी उन्हें शुभकामनायें देते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि की सफर पर विस्तृत चर्चा करते हुये डॉ० अपर्णा पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया कि उनका जन्म दिनांक 12 दिसंबर 1997 को रायगढ छग. में हुआ और वे सारंगढ-बिलाईगढ़ जिले के छोटे से ग्राम धौराभांठा की मूल निवासी हैं। ये श्रीमती सीमा पटेल (सहायक शिक्षक-रायगढ़) एवं सुरेश चन्द्र पटेल (जिला ऑडिटर, पंचायत रायगढ़) की द्वितीय पुत्री हैं जो अपनी दीदी गरिमा पटेल (ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी पुणे में सेवारत) से तीन वर्ष छोटी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रज्ञा पब्लिक स्कूल सारंगढ़ में चौथी कक्षा तक हुईं और विकास रेसिडेंशियल स्कूल बरगढ़ उड़ीसा से इन्होंने कक्षा दसवीं तक की शिक्षा अर्जित की। जहॉ अन्य गतिविधियों में भी अपनी रूचि के कारण विद्यालयीन योग गुरूओं के मार्गदर्शन में योगा कार्यकम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन की।

इसी दौरान झारसुगड़ा में इन्हें बाबा रामदेव के साथ में योगा का प्रदर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शानदार प्रदर्शन से इन्हें शालेय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पढ़ाई में अव्वल आने के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यकमों में भी इनकी सक्रिय भूमिका रहती थी। बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेडिकल फिल्ड में एडमिशन की तैयारी के साथ-साथ इनकी बीएससी. (जीव विज्ञान) की शिक्षा डॉ. सी.वी.रमन वि.वि. बिलासपुर से पूर्ण हुई। एमबीबीएस. एडमिशन टेस्ट में अपेक्षित परिणाम नही आने से डेंटिस्ट, आयुर्वेदा, होमियोपैथी में एडमिशन मिलने के कारण एमबीबीएस. में सीट नही मिलने से निराश ना होकर नई राह चुनते हुये इन्होंने स्कूलिंग टाईम के अभिरूचि वाले विषय योगा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का निर्णय लिया। किन्तु छत्तीसगढ़ में बी.एन.वाय.एस. (बैचलर इन नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साईस) में प्रवेश का समय निकल जाने के कारण एक वर्ष और इंतजार करने के बजाए रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी एण्ड मेडिकल कॉलेज देहरादून (उत्तराखण्ड) में प्रवेश लिया। जहॉ प्रारंभ से ही लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करते हुये कोर्स सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद छह माह एलोपैथी हास्पीटल देहरादून, तीन माह नैचूरोपैथी हॉस्पिटल अहमदाबाद एवं तीन माह एन.आई.एन. पूणे में रोटेटरी इंटर्नशीप (एक वर्ष) के साथ कुल पांच वर्ष छह माह का चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण की। क्लास नर्सरी से डॉक्टर बनने तक सभी कक्षाओं में इन्होंने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।इनके द्वारा बी.एन.वाय.एस (नैचरोपैथी एवं योग चिकित्सक) का कोर्स रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी एण्ड मेडिकल कॉलेज देहरादून (उत्तराखण्ड) से 2025 में यूनिवर्सिटी टॉपर होने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। बताते चलें कि डॉ० अपर्णा पटेल वर्तमान में रूद्राक्ष वेलनेस (नैचुरोपैथी सेंटर) जामगांव, रायगढ़ (डीपीएस.स्कूल के सामने) में योगा एवं नैचुरोपैथी चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *