होली-ईद पर्व की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने बुलाई शांति समिति बैठक

Website-Thumbnail-eid-and-holi

बिलासपुर, 26 फरवरी 2026/ आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सायं 5.30 बजे आयोजित होगी। इन पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई है। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

About The Author

You may have missed