किसानों के खाते में खुशियों की बौछार: होली से पहले 10 हजार करोड़ की सौगात
10 हजार करोड़ का ‘एक क्लिक’: होली से पहले किसानों के खातों में पहुंचेगी अंतर राशि
बिलासपुर.. होली से ठीक पहले प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी आर्थिक राहत का ऐलान तय हो गया है। 28 फरवरी को बिलासपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धान की अंतर राशि के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।सरकार इस बार किश्तों की बजाय एकमुश्त भुगतान की रणनीति पर आगे बढ़ी है। पहले अंतर राशि चरणबद्ध तरीके से जारी होती रही, लेकिन इस बार एक साथ राशि जारी करने का फैसला लिया गया है। इससे प्रदेश भर के किसानों को तुरंत आर्थिक संबल मिलेगा। अंतर राशि ट्रांसफर के लिए बिल्हा स्थित रहंगी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसानों समेत राज्य के करीब पच्चीस लाख से अधिक किसानों को अंतर राशि का अंतरण करेंगे। इसमें बिलासपुर जिले के किसानों को 494 करोड़ की बोनस राशि दी जाएगी।
About The Author
